फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नूरजहां: 'दिल का दौरा तो उन्हें पड़ना ही था, पता नहीं कितने दावेदार थे उसके'

Sat, 21 Sep 2019 12:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 21 Sep 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Noor Jehan birth anniversary Malika-e-Tarannum Lesser Known Facts
नूरजहां

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हरदिल अजीज गायिका रहीं नूरजहां की 21 सिंतबर को सालगिरह है। साल 1926 को जन्मी नूरजहां का असली नाम अल्लाह राखी वसाई था। 1930 से 1990 तक यानी सात दशक तक अपनी जादुई आवाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली नूरजहां को मल्लिका-ए-तरन्नुम का खिताब पाकिस्तान में मिला था। बीबीसी के एक लेख के मुताबिक फरीदा खानम जो कि नूरजहां की दोस्त थीं और नूरजहां की कार जब लड़कों के सामने से गुजरती थी तो धीमी हो जाया करती थीं ताकि ये दोनों नौजवान लड़कों को जी भर के देख सके।

Noor Jehan birth anniversary Malika-e-Tarannum Lesser Known Facts
नूरजहां

नूरजहां ने अपने जीवन में जो भी किया पूरे दिल से किया। गाना रिकॉर्ड करते समय नूरजहां उसमें अपना दिल और जज्बात लगा देती थीं। वो जो ब्लाउज पहनती थीं उसका गला काफी डीप होता था। वो करीब दोपहर डेढ़ बजे के आसपास रिकॉर्डिंग शुरू करती थीं लेकिन घंटे भर के अंदर उनकी पीठ पर पसीने की बूंदें दिखनी शुरू हो जाती थीं। रिकॉर्डिंग ख़त्म होते होते वो पूरी तरह से पसीने से सराबोर होती थीं।

Noor Jehan birth anniversary Malika-e-Tarannum Lesser Known Facts
नूरजहां - फोटो : twitter

नूरजहां ने महान बनने के लिए बहुत मेहनत की थी। उनकी जिंदगी में कई बहुत अच्छे मोड़ भी आए और बुरे भी, उन्होंने शादियां की, तलाक दिए, प्रेम संबंध बनाए, नाम कमाया और अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में बेइंतहा तकलीफ भी झेली। एक बार पाकिस्तान की एक नामी शख़्सियत राजा तजम्मुल हुसैन ने उनसे हिम्मत कर पूछा कि आपके कितने आशिक रहे हैं अब तक? "सच ही बता दीजिए"- उन्होंने गिनाना शुरू किया। कुछ मिनटों बाद उन्होंने तजम्मुल से पूछा, "कितने हुए अब तक?" तजम्मुल ने बिना पलक झपकाए जवाब दिया- अब तक सोलह! नूरजहां ने पंजाबी में क्लासिक टिप्पणी की- "हाय अल्लाह! ना-ना करदियां वी 16 हो गए ने!"

विज्ञापन
विज्ञापन
Noor Jehan birth anniversary Malika-e-Tarannum Lesser Known Facts
नूरजहां

नूरजहां और नजर मोहम्मद के इश्क के किस्से आज भी मशहूर हैं। कहा जाता है पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटर नजर मोहम्मद का टेस्ट करियर वक्त से पहले ही नूरजहां की वजह से खत्म हो गया। एक बार उनको और नजर मोहम्मद को उनके पति ने एक कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। नजर ने पहली मंजिल की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी, जिसकी वजह से उनका हाथ टूट गया। उन्होंने एक पहलवान से अपना हाथ बैठवाया लेकिन वो गलत जुड़ गया और उनको वक्त से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होना पड़ा।

विज्ञापन
Noor Jehan birth anniversary Malika-e-Tarannum Lesser Known Facts
नूरजहां

अपने करियर के शिखर पर पहुंचने के बावजूद भी नूरजहां की मानवीय मूल्यों में आस्था कम नहीं हुई थी। लेखक एजाज गुल बताते हैं नूरजहां अक्सर अपने घर पर गानों का रिहर्सल किया करती थीं। एक बार वे उनसे मिलने गए तो उन्होंने चाय मंगवाई। जब वो निसार को चाय दे रही थीं तो उसकी कुछ बूंदें प्याली से छलक कर उनके जूतों पर गिर गई। वो फौरन झुकीं और अपनी साड़ी के पल्लू से उन्होंने गिरी हुई चाय की बूंदों को साफ किया। निसार ने उन्हें बहुत रोका लेकिन उन्होंने कहा, आप जैसे लोगों की वजह से ही मैं इस मुकाम तक पहुंची हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed