{"_id":"5fab57dd8ebc3e9ba20536d3","slug":"boney-kapoor-birthday-here-his-love-story-with-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुश्किल घड़ी में साथ देकर बोनी कपूर ने जीत लिया था श्रीदेवी का दिल, जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुश्किल घड़ी में साथ देकर बोनी कपूर ने जीत लिया था श्रीदेवी का दिल, जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी, बोनी कपूर
- फोटो : instagram/sridevians
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर 1955 को हुआ। बोनी कपूर ने हिंदी सिनेमा को 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' सहित कई सुपरहिट फिल्में दीं। 1980 में बोनी कपूर ने पहली फिल्म 'हम पांच' बनाई। उन्होंने अपनी कई फिल्मों में अनिल कपूर और संजय कपूर को लिया। अब उनके बेटे अर्जुन कपूर फिल्मों में धूम मचा रहे हैं। बोनी और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी ने भी बॉलीवुड में कदम रख दिया है और एक के बाद एक फिल्में कर रही हैं।
बोनी कपूर की पहली शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी। मोना और बोनी के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। मोना से तलाक के बाद बोनी ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हुईं। 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की। ऐसा कहा जाता है कि श्रीदेवी उस वक्त प्रेग्नेंट थीं।
3 of 5
श्रीदेवी, बोनी कपूर
- फोटो : वीरल भयानी
बोनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी भी बहुत रोचक है। बोनी कपूर ने पहले ही श्रीदेवी को प्रपोज कर दिया था लेकिन श्रीदेवी उन्हें भाव नहीं देती थीं। उस वक्त बोनी अपने छोटी भाई अनिल कपूर को लेकर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' बना रहे थे। इस फिल्म में वह श्रीदेवी को लेना चाहते थे लेकिन उन तक पहुंचने का उन्हें कोई जरिया नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी
- फोटो : फाइल
बोनी ने श्रीदेवी की मां से संपर्क किया। श्रीदेवी की मां ने फिल्म के लिए ज्यादा पैसों की डिमांड कर दी। बोनी कपूर फीस के लिए मान गए और इस तरह फिल्म में श्रीदेवी ने काम किया। एक समय ऐसा आया जब श्रीदेवी की मां बीमार हो गईं और उनका लंबा इलाज चला। उस मुश्किल दौर में बोनी ने श्रीदेवी का खूब साथ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीदेवी, बोनी कपूर
- फोटो : फाइल
कहा जाता है कि श्रीदेवी की मां की बीमारी और फिर उनकी मौत के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। इस तरह उनका रिश्ता सहानभूति से शुरू हुआ और प्रेम में बदल गया। बोनी कपूर ने अपनी उम्र से आठ साल छोटी श्रीदेवी को प्रपोज किया। दोनों की शादी बहुत निजी तरीके से हुई थी। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बोनी अब अपनी दोनों बेटियों के साथ रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।