फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सितारों ने अपने पार्टनर को सगाई में पहनाई थी सबसे महंगी अंगूठी, कीमत करोड़ों में

Wed, 11 Nov 2020 08:15 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 11 Nov 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
Deepika pakdukone to priyanka chopra bollywood celebrities most expensive engagement ring
करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिंदी सिनेमा के सितारों की रील लाइफ हो रियल लाइफ, अपने पार्टनर को देने के लिए डायमंड हमेशा से खास रहे हैं। बॉलीवुड में हुई पिछली कुछ शादियों पर नजर डालें तो बेहद आलीशान रही हैं। इस दौरान उनके वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर आउटफिट तक, सभी पर निगाहें थी। सगाई में पहनाई गई अंगूठी की बात करें तो अभिनेत्रियां अपनी डायमंड रिंग्स फ्लॉन्ट करती दिखीं जिनकी कीमत करोड़ों में है। तो चलिए इसी कड़ी में उन सितारों की बात करते हैं जिन्हें सगाई या प्रपोज करने के दौरान पार्टनर ने उन्हें महंगी डायमंड की अंगूठी पहनाई।

Deepika pakdukone to priyanka chopra bollywood celebrities most expensive engagement ring
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram/theshilpashetty

एवरग्रीन ब्यूटी शिल्पा शेट्टी अक्सर डायमंड रिंग पहने नजर आती हैं। बिजनेस टायकून राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी को गिफ्ट करने के लिए अंगूठी भी बेहद खास चुनी। शिल्पा की डायमंड रिंग 20 कैरेट की है। माना जा रहा है इसकी कीमत तीन करोड़ है।

Deepika pakdukone to priyanka chopra bollywood celebrities most expensive engagement ring
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/deepikapadukone

2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी ड्रीम वेडिंग जैसी थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में फेरे लिए।  इस दौरान दीपिका ने सब्यसाची की ड्रेस कैरी की। 'छपाक' फेम अभिनेत्री अक्सर प्लैटिनम सॉलिटियर रिंग पहने दिखती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 1.3 करोड़ से लेकर 2.7 करोड़ तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika pakdukone to priyanka chopra bollywood celebrities most expensive engagement ring
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : instagram/people

देसी गर्ल कही जाने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद निक ने प्रियंका को एक कार गिफ्ट किया। प्रियंका की सगाई की अंगूठी भी करोड़ों में रही। निक ने उन्हें प्लैटिनम डायमंड रिंग दिया। बताया जा रहा है इसकी कीमत करीब 2.1 करोड़ है।

विज्ञापन
Deepika pakdukone to priyanka chopra bollywood celebrities most expensive engagement ring
अनुष्का शर्मा - फोटो : Cricktracker

2017 में अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी की। शादी के लिए दोनों ने इटली के टस्कनी को चुना। अनुष्का की अंगूठी की कीमत एक करोड़ बताई जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed