फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: जान्हवी कपूर ने बहन खुशी के साथ शेयर की फोटो, पिता बोनी कपूर के कमेंट ने खींचा फैंस का ध्यान

Sun, 20 Mar 2022 05:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 20 Mar 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
Boney Kapoor commented on a photo shared by Janhvi Kapoor with sister khushi Kapoor
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ कमाल की बॉन्डिंग है। वह अक्सर खुशी के साथ मस्ती करते हुए देखी जाती हैं। हाल में जान्हवी ने एक शिमरी आउटफिट पहने अपना फोटोशूट कराया था। इन फोटोज में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अब जान्हवी ने खुशी के साथ अपना फोटो शेयर किया है, जिसमें दोनों बहनें पाउट करती नजर आ रही हैं। 

Boney Kapoor commented on a photo shared by Janhvi Kapoor with sister khushi Kapoor
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी बॉलीवुड में अपनी जगह तो बना चुकी हैं, वहीं अब खुशी के फिल्मी दुनिया में कदम रखने की चर्चाएं भी जोरों पर हैं। इसी सबके बीच दोनों बहनों ने एक साथ अपना फोटो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात ये रही कि पिता बोनी कपूर ने भी फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Boney Kapoor commented on a photo shared by Janhvi Kapoor with sister khushi Kapoor
जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी और खुशी अक्सर एक दूसरे की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फोटोज में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आती हैं। जाह्नवी धर्मा प्रोडेक्शन के सीईओ अप्रूव मेहता की जन्मदिन पार्टी में ग्लैमरेस गाउन पहन कर पहुंची थी। इसी गाउन में जान्हवी ने खुशी के साथ मोनोक्रोन फोटो शेयर किया है। फोटो में दोनों बहनें पाउट करते हुए काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boney Kapoor commented on a photo shared by Janhvi Kapoor with sister khushi Kapoor
बोनी कपूर के साथ जाह्नवी और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा है कि किस्सी किस्सी विद माई बेबी। वहीं, इस फोटो को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। खुशी कपूर ने भी फोटो पर ‘ILU’ लिखा है। इसके साथ ही बोनी कपूर ने कमेंट किया कि मेरे चार प्यारे बच्चों में से दो। इसके अलावा कई लोगों ने दोनों के फोटो पर हार्ट इमोजी बनाया है।

विज्ञापन
Boney Kapoor commented on a photo shared by Janhvi Kapoor with sister khushi Kapoor
जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें उन्होंने ‘मिली और गुड लक’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके साथ ही वह राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘दोस्ताना 2’ और ‘तख्त’ में दिखाई देंगी। पिछले साल रिलीज हुई 'रूही' और 'गुंजन सक्सेना' के लिए जाह्नवी के अभिनय की तारीफ भी की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed