फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stars : ऋषि कपूर से पहले इन सितारों के निधन के बाद भी दूसरे सेलेब्स ने पूरी कीं फिल्में, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sun, 20 Mar 2022 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 20 Mar 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
after the death of celebs, another actor completed their incomplete films like paresh completed sharmaji namkeen After Rishi Kapoor
बॉलीवुड सितारें - फोटो : social media

कुछ समय पहले फिल्म 'शर्मा जी नमकीन' का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ये दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है। ऋषि कपूर का जब निधन हुआ था, उन दिनों वह इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में उनके जाने के बाद इस फिल्म के कई सीन्स बच गए, जिन्हें शूट करना बाकी था। ऋषि कपूर के बाद इस फिल्म के बचे हुए सीन्स की शूटिंग परेश रावल ने पूरी की, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब किसी बॉलीवुड स्टार के निधन के बाद उनकी फिल्मों को दूसरे स्टार ने पूरा किया है। इस स्टोरी में हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताते हैं, जिनके निधन के बाद दूसरे सेलेब्स ने उनकी फिल्मों को पूरा किया है। 


 

after the death of celebs, another actor completed their incomplete films like paresh completed sharmaji namkeen After Rishi Kapoor
दिव्या भारती, श्रीदेवी - फोटो : social media

दिव्या भारती- श्रीदेवी 
एक एक्सीडेंट में साल 1993 में जान गंवाने वाली अभिनेत्री दिव्या भारती फिल्म 'लाडला' की लीड हिरोइन थीं। उनके साथ इस फिल्म की 80 प्रतिशत शूटिंग पूरी की जा चुकी थी, लेकिन फिल्म पूरी होने से पहले ही उनका निधन हो गया था। उनके बाद इस रोल के लिए मेकर्स की दूसरी पसंद श्रीदेवी बनी और उनके साथ दोबारा फिल्म को शूट किया गया। 


 
after the death of celebs, another actor completed their incomplete films like paresh completed sharmaji namkeen After Rishi Kapoor
रंभा, दिव्या भारती - फोटो : social media

दिव्या भारती- रंभा 
दिव्या भारती अपने समय में बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री थीं। जब उनका निधन हुआ, तो कई फिल्मों की शूटिंग रुक गई। इसमें तेलुगू फिल्म 'ठोली मुद्धू' भी शामिल थी। दिव्या भारती के निधन के बाद उनकी जगह रंभा को इस फिल्म में लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after the death of celebs, another actor completed their incomplete films like paresh completed sharmaji namkeen After Rishi Kapoor
दिव्या भारती, रवीना टंडन - फोटो : social media

दिव्या भारती- रवीना टंडन
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म 'मोहरा' को कौन भूल सकता है। इस फिल्म में अक्षय और रवीना पर फिल्माया गया गाना 'टिप टिप बरसा पानी' आज भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए रवीना को बाद में कास्ट किया गया था। उनसे पहले इस फिल्म की लीड हिरोइन दिव्या भारती थीं। फिल्म की पांच दिनों की शूटिंग पूरी करने के बाद ही दिव्या ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 


 
विज्ञापन
after the death of celebs, another actor completed their incomplete films like paresh completed sharmaji namkeen After Rishi Kapoor
दिव्या भारती, जूही चावला - फोटो : social media

दिव्या भारती- जूही चावला
दिव्या भारती 1995 में आई फिल्म 'कर्तव्य' की 30 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर चुकी थीं। लेकिन उनके निधन के बाद इस फिल्म में जूही चावला को लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed