फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathan VS The Kashmir Files: ट्विटर पर शाहरुख की फिल्म 'पठान' का हुआ बायकॉट, लोगों ने की 'द कश्मीर फाइल्स' देखने की अपील

Sun, 20 Mar 2022 04:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
Boycott Pathan Users boycott Shahrukh film Pathan on Twitter people appeal to watch The Kashmir Files
पठान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' काफी समय से चर्चा में है। हाल ही में पठान का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था और फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज अचानक फिल्म 'पठान' को बायकॉट करने की मांग हो रही है। ट्विटर पर लगातार पठान बायकॉट ट्रेंड हो रहा है और यूजर्स फिल्म को बायकॉट करने के लिए एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि दूसरी तरफ देखा जा सकता है कि लोग 'द कश्मीर फाइल्स' देखने की अपील भी करते दिखाई दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ट्वीटर पर क्यों कर रहे हैं लोग 'पठान' को बायकॉट करने की मांग।

Boycott Pathan Users boycott Shahrukh film Pathan on Twitter people appeal to watch The Kashmir Files
pathan - फोटो : insta

इसलिए हो रही 'पठान' को बायकॉट करने की मांग-
इस समय फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देश भर में छाई हुई है और फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की सच्ची कहानी दिखाई गई है, जिसे देखने के बाद लोग काफी भावुक हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर किसी भी बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स की प्रतिक्रिया न आने से ट्वीटर पर यूजर्स खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' समेत पूरे बॉलीवुड को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

Boycott Pathan Users boycott Shahrukh film Pathan on Twitter people appeal to watch The Kashmir Files
पठान फिल्म - फोटो : insta

द कश्मीर फाइल्स का समर्थन, फिल्म पठान का बायकॉट-
एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,' पहले ही बॉलीवुड, सभी खान, कपूर, रोशन, दीपिका, रणवीर, के जौहर का बहिष्कार कर चुके हैं। जाइए और  'द कश्मीर फाइल्स' देखिए और उनके काम का समर्थन कीजिए। पहले ही देख चुके हैं, फिर से देखेंगे। इसी के साथ पठान बायकॉट का हैशटैग भी यूज किया गया। इसी तरह से एक दूसरे यूजर ने महानायक अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'फिल्म पर चुप हैं बॉलीवुड के बड़े सितारे..."द कश्मीर फाइल्स"।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Pathan Users boycott Shahrukh film Pathan on Twitter people appeal to watch The Kashmir Files
पठान फिल्म में शाहरुख खान - फोटो : insta

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है असर-
पठान बायकॉट करने के साथ ही ट्विटर पर जैसे मीम्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स शाहरुख खान को लेकर एक से बढ़कर एक मीम्स शेयर कर रहे हैं। अगर बात करें पठान की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 2023 जनवरी में रिलीज किया जाएगा और अब ऐसे में बायकॉट की मांग उठने से 'पठान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed