Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Andhra Pradesh government has given permission to hike the ticket price of ram charan, NT Rama Rao Jr, alia bhatt starrer film RRR
{"_id":"6236feff00287002f1594e06","slug":"andhra-pradesh-government-has-given-permission-to-hike-the-ticket-price-of-ram-charan-nt-rama-rao-jr-alia-bhatt-starrer-film-rrr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR Ticket Rate: ‘आरआरआर’ को देखने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, रिलीज होते ही महंगी हो जाएगी टिकट, जानें वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR Ticket Rate: ‘आरआरआर’ को देखने के लिए चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, रिलीज होते ही महंगी हो जाएगी टिकट, जानें वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 20 Mar 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाहुबली' फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च यानी इस हफ्ते शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म की स्टार कास्ट में जूनियर एनटीआर, रामचरण और आलिया भट्ट जैसे कलाकार हैं। इसी वजह से इस फिल्म की एडवांस में बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जो फैंस के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। जानकारी के मुताबिक, 'आरआरआर' की टिकट को महंगा कर दिया जाएगा। यानी अब फिल्म देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
2 of 5
आरआरआर पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
आंध्र प्रदेश सरकार ने 'आरआरआर' के मेकर्स को फिल्म की टिकट की कीमतों में इजाफा करने की इजाजत दे दी है। सरकार की इस अनुमति के बाद अब मेकर्स फिल्म की टिकट की कीमत को आसानी से बढ़ा सकते हैं। 'आरआरआर' रिलीज होने के बाद दस दिनों तक फिल्म की टिकट की कीमत ज्यादा होगी। हालांकि, अब तक टिकट के नई कीमत तय नहीं हुई है। फिल्म के लिए स्पेशल टिकट की कीमत जल्द ही तय की जाएगी।
3 of 5
आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्टीप्लेक्स में पहले 3 दिनों के लिए नॉर्मल सीट के लिए 70 रुपये ज्यादा देने होंगे। वहीं, रिक्लाइनर सीटों के लिए 100 रुपये तक अधिक लग सकते हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद अगले 7 दिनों के लिए इसमें 50 रुपये बढ़ाए जाएंगे। वहीं, एसी वाली सिंगल स्क्रीन के लिए पहले 3 दिनों के लिए 50 रुपये बढ़ाए जाएंगे। इसके बाद बाकी 7 दिनों तक 30 रुपये बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरआरआर से अजय देवगन और आलिया भट्ट का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
'आरआरआर' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का बजट 550 करोड़ बताया जा रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म को सफल होने के लिए बंपर कमाई करनी होगी। इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। वहीं, फिल्म में अजय देवगन का भी कैमियो रोल होगा। इसके जरिए वह भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आरआरआर पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
'आरआरआर' दो भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। फिल्म की कहानी फैंस को 1920 के दशक में ले जाएगी। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' तमिल, तेलुगू और हिंदी के अलावा कई और भाषाओं में भी रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।