फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Day 9 Collection: ‘कश्मीर फाइल्स’ की नौवें दिन की कमाई ने जीत लिया ‘दंगल’, इतवार की एडवांस बुकिंग भी ऐतिहासिक

Sun, 20 Mar 2022 04:07 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Day 9 Collection number of screens Bachchan Pandey Day 2 Collection shows
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपनी रिलीज के नौवें दिन फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म के शनिवार को 24.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को तमाम राज्यों में छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी जो इस फिल्म में काम भी कर रही हैं, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के दूसरे दौर के प्रचार के लिए अब दिल्ली व मुंबई से इतर दूसरे शहरों का दौरा शुरू कर रहे हैं। इरादा इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ पर इसकी रिलीज के पहले दिन से मिली लीड को बनाए रखना है और आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आरआरआर’ पर भी अभी से दबाव बनाना है। फिल्म ने शनिवार को यानी अपनी रिलीज के नौवें दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।

 

The Kashmir Files Day 9 Collection number of screens Bachchan Pandey Day 2 Collection shows
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ हालांकि हिंदी में रिलीज हुई किसी फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन का ‘बाहुबली 2’ रिकॉर्ड तो नहीं तोड पाई लेकिन इसने नौवें दिन कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को बाहर कर दिया है। नौवें दिन की कमाई के हिसाब से टॉप 10 फिल्मों की सूची में फिल्म ‘बाहुबली 2’ अब भी नंबर एक पर कायम है। इसने रिलीज के नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वहीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का नौवें दिन का कलेक्शन 24.5 करोड़ रुपये और अब ये इस सूची में नंबर दो पर आ गई है। स्थान पर अब तक कायम फिल्म ‘दंगल’ की नौवें दिन की कमाई 23.07 करोड़ रुपये है और अब ये तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।  

The Kashmir Files Day 9 Collection number of screens Bachchan Pandey Day 2 Collection shows
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram

विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को 19.15 करोड़ रुपये कमाए थे और शनिवार को इसका कलेक्शन पहली बार 20 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर गया। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के कलेक्शन में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को चिंताजनक गिरावट देखने को मिली। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन सिर्फ 11 करोड़ रुपये ही कमाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Day 9 Collection number of screens Bachchan Pandey Day 2 Collection shows
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

नौवें दिन की कमाई के हिसाब से ‘दंगल’ के बाद अब रणबीर कपूर की फिल्म ‘संजू’ चौथे नंबर पर है जिसने रिलीज के नौवें दिन 22.02 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद 19.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और फिर 17.16 करोड़ रुपये की कमाई के साथ आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ है।  

विज्ञापन
The Kashmir Files Day 9 Collection number of screens Bachchan Pandey Day 2 Collection shows
अनुपम खेर - द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ जिस रफ्तार से दिन पर दिन अपना कलेक्शन बढ़ा रही है, उससे इसके जल्द ही दो सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाने की उम्मीद है। अगर दूसरे हफ्ते में ही फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं में डब होकर रिलीज हो गई तो इसकी कमाई और ज्यादा हो सकती है। ट्रेड विशेषज्ञ मान रहे हैं कि फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज करने के बाद इसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। फिल्म की इतवार की एडवांस बुकिंग पूरे देश में जबर्दस्त हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed