फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

39 साल बाद सामने आईं बोनी कपूर की पहली फिल्म की अनदेखी तस्वीरें, सेट पर क्रू तक को परोसते हैं खाना

Sat, 25 May 2019 02:43 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 25 May 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
boney kapoor first film hum paanch unseen photos seen serving food to his cast & crew
फिल्म 'हम पांच' सेट की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

फिल्म निर्माता बोनी कपूर कुछ ऐसे फिल्म निर्माताओं में गिने जाते है जो शूटिंग के दौरान सेट पर अपने सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स को लेकर काफी उदार रहते है। 1980 में फिल्म हम पांच से अपने सफर की शुरुआत करने वाले बोनी कपूर हमेशा ही सेट पर अपने क्रू मेंबर्स के साथ अच्छे व्यवहार को लेकर सजग रहे हैं। पहली फिल्म 'हम पांच' से लेकर 'मॉम' तक बोनी हमेशा ही जमीन से जुड़े रहे और लोगो में बोनी के प्रति इज्जत बढ़ती रही । आइए नजर डालते है बोनी कपूर की फिल्मों की शूटिंग के दौरान की कुछ अनदेखी तस्वीरों पर।

boney kapoor first film hum paanch unseen photos seen serving food to his cast & crew
फिल्म 'हम पांच' सेट की तस्वीर - फोटो : social media

यह तस्वीर है बतौर फिल्म निर्माता बोनी की पहली फिल्म हम पांच के सेट से। जिसमें बोनी फिल्म की कास्ट और क्रू को खाना परोसते दिखाई दे रहें है। इस तस्वीर में बोनी के अलावा संजीव कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रंजीत सूद, ए.के.हंगल और उदय चन्द्र साफ तौर पर एक साथ खाना खाते हुए देखे जा सकते है।  मशहूर फिल्म निर्देशक बापू की इस फिल्म की कहानी कुछ कुछ महाभारत से प्रेरित है। फिल्म में संजीव कुमार अपने गांव के पांच युवाओं को पांडव सरीखा तैयार करते हैं और गांव के आतंकी ठाकुर (अमरीश पुरी) का सफाया करने की प्रेरणा देते हैं।

boney kapoor first film hum paanch unseen photos seen serving food to his cast & crew
फिल्म 'हम पांच' के दौरान बने कॉटेज - फोटो : Amar Ujala

ये दूसरी तस्वीर भी हम पांच के ही सेट से है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर ने अपने क्रू मेंबर्स की सुविधा के लिए बाथरूम सहित 20 अलग अलग कॉटेज बनवाए। शूटिंग लोकेशन होटल से करीब 100 मील दूर होने के कारण बोनी ने इन कॉटेजों के अलावा यहां थिएटर और इनडोर गेम के लिए दो और कॉटेज बनवाए। पूरे कास्ट और क्रू के मनोरंजन के लिए बैटमिंटन कोर्ट और मूवी थिएटर भी बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor first film hum paanch unseen photos seen serving food to his cast & crew
Boney Kapoor - फोटो : social media

तीसरी तस्वीर है श्रीदेवी के साथ बोनी की आखिरी फिल्म मॉम के सेट से। बोनी कपूर और श्रीदेवी दोनों के लिए यह फिल्म बहुत खास थी। खास इसलिए क्योंकि यह फिल्म श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थी। इन तस्वीरों में भी बोनी कुछ उसी तरह नजर आए जैसा वह हम पांच के दौरान नजर आए थे। 

विज्ञापन
boney kapoor first film hum paanch unseen photos seen serving food to his cast & crew
फिल्म मॉम के सेट से ली गई तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

मॉम की शूटिंग के दौरान जॉर्जिया में बर्फ से ढकी पहड़ियों के बीच लंच के दौरान बोनी एक बार फिर अपने क्रू मेंबर्स को खाना परोसते नजर आए।  इस फिल्म में श्रीदेवी के अलावा अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिकाओं में थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed