{"_id":"5ce8dcabbdec2207571f5eb4","slug":"vivek-oberoi-film-pm-narendra-modi-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर भी चला पीएम नरेंद्र मोदी का जादू, अनुमानों को पीछे छोड़ जुटाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर भी चला पीएम नरेंद्र मोदी का जादू, अनुमानों को पीछे छोड़ जुटाए इतने करोड़
Sat, 25 May 2019 02:29 PM IST
अपूर्वा राय
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 25 May 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
PM Modi biopic poster
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी ने उन पर बनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के निर्माताओं की झोलियां भी भर दी हैं। फिल्म ने पहले ही दिन उम्मीद से तीन गुना कारोबार किया और फिल्म इंडस्ट्री के स्वघोषित दिग्गज विश्लेषकों के बयानों को भी झूठा साबित कर दिया। और, ये इसके बावजूद कि फिल्म पूरे देश में सिर्फ हजार स्क्रीन्स पर ही रिलीज हुई है। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रिलीज हुई हिंदी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड और हॉलीवुड फिल्मों अलादानी और ब्राइट बर्न का कारोबार उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
PM Modi biopic poster
- फोटो : amar ujala
निर्माता संदीप सिंह की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी पिछले दो महीनों से चर्चा में रही है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 11 अप्रैल घोषित की गई थी जिसे बाद में एक हफ्ता और पहले 5 अप्रैल किया गया। लेकिन, समूचे विपक्ष के इस फिल्म के खिलाफ लामबंद हो जाने के चलते फिल्म की रिलीज पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी। चुनाव नतीजे आने से पहले ही संदीप सिंह ने फिल्म की रिलीज 24 मई घोषित की और फिल्म के दिल्ली प्रीमियर से ही ये तय हो चला था कि फिल्म लोगों को पसंद आने वाली है।
PM Narendra Modi
- फोटो : social media
शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक निर्देशक उमंग कुमार की विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार के दिन पूरे देश में करीब तीन करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा फिल्म विश्लेषकों के उस आंकड़े से दो गुना है, जिसमें इस फिल्म के पहले दिन करीब डेढ़ करोड़ रुपये का काराबोर करने की उम्मीद जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi
- फोटो : social media
फिल्म का कलेक्शन शनिवार और रविवार को इससे ज्यादा होने का अनुमान है। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रिलीज हुई फिल्मों की हालत देख कुछ थिएटर मालिक पीएम नरेंद्र मोदी के शोज बढ़ा सकते हैं। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड को इसे रिलीज करने वाली कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज की गलतियों का खामियाजा होता दिख रहा है।
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : Twitter
फॉक्स स्टार स्टूडियो इस फिल्म को हिंदी पट्टी के अंदरूनी इलाकों तक नहीं पहुंचा पाई है, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ जैसे शहरों के आम दर्शकों को अर्जुन कपूर की ऐसी कोई फिल्म आ रही, पता तक नहीं चला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म पहले दिन करीब पौने दो करोड़ रुपये की कमाई करती दिख रही है।