सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्या सच में जाह्नवी और ईशान के बीच कुछ पक रहा है? बोनी कपूर ने बताया रिश्ते का सच

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
boney kapoor first time respond on janhvi kapoor and ishaan khattar affair rumours
janhvi kapoor
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं । अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है । अपने रिश्ते को लेकर ईशान और जाह्नवी ने तो कभी कुछ नहीं कहा लेकिन पहली बार बोनी कपूर ने जरूर इस पर बयान दिया है । 
Trending Videos
boney kapoor first time respond on janhvi kapoor and ishaan khattar affair rumours
Jhanvi Kapoor and Boney Kapoor
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करते हुए बोनी ने कहा, 'हां, जाह्नवी और ईशान ने एक साथ फिल्म की है और दोनों पहले से ही दोस्त हैं । मैं उन दोनों की दोस्ती की इज्जत करता हूं ।' खबर ये भी थी कि ईशान, जाह्नवी से मिलने के लिए अक्सर उनके घर जाते रहते हैं । इस पर भी बोनी ने जवाब दिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor first time respond on janhvi kapoor and ishaan khattar affair rumours
Janhvi Kapoor and boney kapoor - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा, 'ये सब फिजूल की बातें हैं । धड़क की रिलीज के बाद से ईशान कभी घर नहीं आया है । जाह्नवी और ईशान के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ भी नहीं है ।' बोनी कपूर के बयान से साफ है कि जाह्नवी और ईशान सिर्फ दोस्त हैं। दोनों के अफेयर की बातें अफवाह के अलावा कुछ भी नहीं । एक्टिंग के मामले में फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी से ज्यादा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की तारीफ हुई थी।
boney kapoor first time respond on janhvi kapoor and ishaan khattar affair rumours
jahnvi kapoor boney kapoor
फिल्म में जाह्नवी कपूर को बुरी समीक्षा मिलने पर वो काफी रोई थीं। यह बात उन्होंने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताई थी । 'धड़क' में जाह्नवी कपूर की एक्टिंग को नकारात्मक समीक्षा मिलने पर उन्होंने कहा था, 'जब मेरी तारीफ हुई तो मैं खुशी से झूमने लगी, मगर जब मुझे बहुत बुरे रिव्यू पढ़ने को मिले तो मैं बाथरूम में जाकर खूब रोई।’ 
विज्ञापन
boney kapoor first time respond on janhvi kapoor and ishaan khattar affair rumours
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जाह्नवी की इस बात ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया था । जाह्नवी अभी फिल्म रूही आफजा की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है। साथ ही दोस्ताना 2 में भी उनकी एंट्री हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने दोस्ताना 2 का एलान करते समय इसके एक हीरो की जगह खाली रखी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed