{"_id":"5c44116abdec2253a33c45fa","slug":"boney-kapoor-upset-with-janhvi-kapoor-pr-team-the-reason-of-sara-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर कैसे जाह्नवी से आगे निकली सारा अली खान, बोनी कपूर भी क्यों हैं PR टीम से परेशान?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर कैसे जाह्नवी से आगे निकली सारा अली खान, बोनी कपूर भी क्यों हैं PR टीम से परेशान?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor Boney Kapoor
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉलीवुड में दो स्टारकिड्स जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) का जलवा कायम है । दोनों ने अपनी डेब्यू फिल्म से जबरदस्त शुरुआत की। डेब्यू के बाद दोनों को धड़ाधड़ फिल्में ऑफर हो रही हैं। साथ ही फैंस दोनों के काम, फैशन स्टाइल और पॉपुलैरिटी की काफी तुलना भी करते हैं ।
2 of 5
janhvi kapoor sara ali khan
कुछ दिन पहले ही सारा और जाह्नवी दोनों ही करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। इसके बाद से सारा के फैंस और भी ज्यादा बढ़ गए हैं। सारा जिस तरह से मीडिया पर्सन से मिलती हैं उनका वो तरीका फैंस को काफी पसंद आता है। वहीं जाह्नवी की फैन फॉलोइंग सारा से काफी कम है ।
3 of 5
sara ali khan and Janhvi kapoor
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी के पिता बोनी कपूर काफी चिंतित हैं। साथ ही वो जाह्नवी की पीआर टीम से नाराज भी हैं । उन्हें लग रहा है कि जाह्नवी की पीआर टीम उन्हें अच्छे से हाईलाइट नहीं कर पा रही है। बोनी अपनी बेटी जाह्नवी के लिए वही पॉपुलैरिटी चाहते हैं जो सारा को मिल रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
हाल ही में जाह्नवी और सारा ने उनकी तुलना करने को लेकर बयान दिया था । उन्होंने कहा था कि वे दोनों इस बात पर हंसती हैं कि फैंस किस तरह से उन दोनों की तुलना करते हैं । जब 'केदारनाथ' की स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी पहुंची थीं तो उन्होंने सारा के साथ पोज दिए थे ।
विज्ञापन
5 of 5
Janhvi Kapoor and boney kapoor
- फोटो : amar ujala
तब फोटोग्राफर ने उनसे कहा था, 'अब हमें कोलाज नहीं बनाना पड़ेगा ।' जब जाह्नवी से पूछा गया था कि सारा की सफलता से क्या आपको जलन होती है तो उन्होंने कहा था कि नहीं मैं प्रोत्साहित होती हूं । मैं खुद को बेहतर बनाने के पूरे प्रयास करती हूं, जिसे जज करना है वो तो करेगा ही उन्हें कोई नहीं रोक सकता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।