फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोनी कपूर ने ट्विटर पर लिखा श्रीदेवी के लिए भावुक पत्र, पढ़कर हो जाएंगी आंखें नम

Sun, 04 Mar 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
boney kapoor write a emotional letter on twitter account
श्रीदेवी

श्रीदेवी के निधन पर पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर दुबई से भारत लाया गया और कल यानि 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद पति बोनी कपूर ने भावुक कर देने वाला संदेश लिखा है। बोनी कपूर ने यह संदेश श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट पर लिखा है। 

boney kapoor write a emotional letter on twitter account
sridevi

बोनी कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार अपनी भावनाएं जाहिर की। बोनी कपूर ने संदेश में बताया कि श्रीदेवी उनकी जिंदगी में कितना मायने रखती थीं। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी को बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए फैन्स के साथ ही बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां भी पहुंचीं।

boney kapoor write a emotional letter on twitter account
sridevi

बोनी ने लिखा, ”दुनिया के लिए वह चांदनी थीं, कमाल की अभिनेत्री थीं, वह उनकी श्रीदेवी थीं, लेकिन मेरे लिए वह मेरा प्यार थीं। हमारी बेटियों के वह सब कुछ थीं, वह उनकी जिंदगी थीं। वह एक ऐसी धुरी थीं जिस पर मेरा परिवार चलता था। हमने मेरे प्यार और जाह्नवी और खुशी की मम्मा को गुड बॉय कह दिया है। अब मेरी गुजारिश है कि हमारी निजता का सम्मान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
boney kapoor write a emotional letter on twitter account
श्रीदेवी - फोटो : SELF

 इस समय मेरी यही चिंता है कि दोनों बेटियों की हिफाजत कैसे होगी। अब बिना श्रीदेवी के वह कैसे आगे का सफर तय करेंगी? उन्हें जिंदगी जीने और हंसने की ताकत कैसे मिलेगी?” अंत में बोनी कपूर ने लिखा, ”भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे। हमारी जिंदगी आपके बिना पहले जैसी नहीं रही।”

विज्ञापन
boney kapoor write a emotional letter on twitter account
श्रीदेवी

बता दें कि श्रीदेवी दुबई में एक फैमिली वेडिंग में शामिल होने के लिए गई थीं। दुबई के एक होटल में बाथटब में गिरने से बीते शनिवार देर रात उनका निधन हो गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed