फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब श्रीदेवी ने सरोज खान को खाने के लिए दिया था घास, मिट्टी, पत्थर, ऐसे हुई थी आखिरी मुलाकात

Sun, 04 Mar 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
sridevi funeral video and saroj khan remembers sridevi reveals truth
श्रीदेवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही दुनिया को अलविदा कह गई हों लेकिन लोगों में दिल में वह हमेशा जिंदा रहेंगी। उनकी कई फिल्मों के गाने तो आज भी दर्शकों में काफी हिट हैं। श्रीदेवी के ज्यादातर हिट गानों की कोरियोग्राफी सरोज खान ने की है। इसमें 'मिस्टर इंडिया', 'नगीना', 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्मों के हिट गाने शामिल हैं। सरोज खान श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के बाद काफी इमोशनल नजर आईं। सरोज खान ने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा कि वह एक अच्छी इंसान थीं और एक बेहतरीन डांसर भी थीं। 

sridevi funeral video and saroj khan remembers sridevi reveals truth

सरोज ने इंटरव्यू में भावुक होते हुए बताया कि श्रीदेवी काम को लेकर काफी सीरियस और डेडिकेटेड रहा करती थीं। सरोज खान ने श्रीदेवी की एक शरारत को याद करते हुए कहा- 'एक बार मेरे साथ के डांसर्स ने श्रीदेवी के साथ मजाक किया और वो सभी अपने-अपने हाथों में पट्टी बांधकर आए। सभी को चोट लगी देख श्रीदेवी ने पूछा कि क्या हुआ तो मैंने कहा कि कल रात तुमने इन सबके साथ मारा-मारी की। ये सुनकर वह रोने लगीं लेकिन उनके पिता समझ गए कि ये मजाक है। ये बात उन्होंने श्रीदेवी को बताई तब उन्होंने भी हमसे बदला लेने की ठान ली।' 

sridevi funeral video and saroj khan remembers sridevi reveals truth
sridevi

सरोज खान ने आगे बताया- 'श्रीदेवी ने हमारे पास आकर कहा कि चलो खाना खाते हैं। जब हम खाना खाने बैठे और मैंने पहला ढक्कन उठाया तो उसमें मिट्टी निकली। दूसरा खोला तो उसमें पत्थर थे। किसी में घास तो किसी में कीचड़ था। जब हमने हैरानी से उनकी तरफ देखा तो उन्होंने कहा खाओ-खाओ क्या बोल रहे थे। मैंने आपके लड़कों को डंडे से मारा है। अब खाइए ये खाना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sridevi funeral video and saroj khan remembers sridevi reveals truth
sridevi

सरोज खान और श्रीदेवी के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों ने कई फिल्मों के लिए साथ काम किया था। सरोज ने कहा, 'नगीना फिल्म के दौरान हमारी दोस्ती गहरी होती गई। वह सिर्फ मुझे ही कॉपी करना चाहती थी। वह अक्सर मुझे कहती थी, मास्टरजी आप डांस करो मैं आपको कॉपी करूंगी।'

विज्ञापन
sridevi funeral video and saroj khan remembers sridevi reveals truth
Sridevi

सरोज खान ने बताया कि उनकी श्रीदेवी से आखिरी मुलाकात सड़क पर हुई थी। उन्होंने मुझे कार से जाते देख लिया था। जब श्रीदेवी ने मुझे देखा तो वह ओवर टेक करती हुई आईं और मुझे रोका। फिर उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से मुझे मिलवाया। वह कुछ ऐसी ही इंसान थीं। वह दिल से एक अच्छी पर्सनैलिटी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed