फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुभाष चंद्र बोस पर बन रही फिल्म पर विवाद शुरू, परिजनों ने निर्देशक पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 10 Sep 2019 05:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 10 Sep 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Bose family members slam Gumnaami maker Srijit Mukherjee rebuts criticism
गुमनामी - फोटो : social media

निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी की नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 'गुमशुदगी’ पर आधारित फिल्म 'गुमनामी' को लेकर विवाद छिड़ गया है। बोस परिवार के 32 सदस्यों ने श्रीजीत मुखर्जी पर आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता ने सेंसर बोर्ड की मंजूरी पाने के लिए फिल्म का नाम ‘गुमनामी बाबा’ से बदलकर 'गुमनामी' रख दिया है।

Bose family members slam Gumnaami maker Srijit Mukherjee rebuts criticism
गुमनामी - फोटो : social media
इससे पहले श्रीजीत मुखर्जी ने बोस द्वारा स्थापित 'ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक' के कार्यालय में रविवार को फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग की थी। फिल्म में निर्देशक ने स्वतंत्रता सेनानी के कुछ वंशजों द्वारा लगाए गए आरोपों को असत्य करार दिया है। 'ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक' के कई सदस्यों ने फिल्म के विरोध में आवाज उठाई थी।
 
Bose family members slam Gumnaami maker Srijit Mukherjee rebuts criticism
गुमनामी - फोटो : social media
सीबीएफसी ने अगस्त के आखिरी सप्ताह में ही फिल्म को हरी झंडी दी है। फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होगी। नेताजी की भतीजी चित्रा घोष, उनके भतीजे द्वारका बोस और बोस परिवार के 30 अन्य सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में सोमवार को कहा गया है, 'पिछले एक साल से, जब से श्रीजीत मुखर्जी ने फिल्म 'गुमनामी बाबा' की घोषणा की है, उन्होंने कहा था कि यह फिल्म चन्द्रचूड़ घोष और अनुज धर की पुस्तक 'कॉनन्ड्रम' पर आधारित है। अब उन्होंने सेंसर बोर्ड से मंजूरी लेने के लिए अचानक अपना रुख बदल लिया है और कहते हैं कि फिल्म न्यायमूर्ति मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट पर आधारित है। उन्होंने फिल्म का नाम भी बदल दिया है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bose family members slam Gumnaami maker Srijit Mukherjee rebuts criticism
गुमनामी - फोटो : social media
वहीं दूसरी तरफ निर्देशक ने फेसबुक पोस्ट में कहा है, 'यह सरासर बकवास और झूठ का एक पुलिंदा है। टीजर पोस्टर सहित सभी घोषणाओं में पहले दिन से ही फिल्म का नाम कॉनन्ड्रम नहीं बल्कि गुमनामी है। मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट को पटकथा का आधार बनाने का निर्णय फिल्म की शूटिंग से काफी पहले लिया गया था, जो इस विवाद से कई महीने पहले की बात है।'
विज्ञापन
Bose family members slam Gumnaami maker Srijit Mukherjee rebuts criticism
गुमनामी - फोटो : social media

बात करें ट्रेलर की तो इसकी शुरूआत 18 अगस्त 1945 डेट के साथ होती है। जिसमें प्लेन क्रैश का सीन दिखाया जाता है। बाद में कुछ सवाल दिखाए जाते हैं। करीब 2 मिनट के इस ट्रेलर में नेताजी की मौत से जुड़ी तीन कहानियों की झलक दिखाई गई है। फिल्म में लीड रोल प्रोसेनजीत चैटर्जी ने निभाया है।

यहां देखें ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed