{"_id":"631eec497863ca5f540226ab","slug":"box-office-biggest-blockbuster-kgf-chapter-2-is-set-to-premiere-on-television-know-when-where-you-can-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब टीवी पर आएगी केजीएफ 2, जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब टीवी पर आएगी केजीएफ 2, जानिए कब और कहां देख सकेंगे यह फिल्म
साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह फिल्म अब छोटे पर्दे पर आने जा रही है। यश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सोनी मैक्स पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के लिए 'केजीएफ: चैप्टर 2' पूरी तरह तैयार है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसका प्रीमियर 18 सितंबर को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर होगा।
अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, यश ने कहा, "एक टीम के रूप में, हमारे पास एक महान सिनेमाई अनुभव बनाने की दृष्टि थी और हम चाहते थे कि यह हमारे देश के हर हिस्से और दुनिया भर के लोगों तक पहुंचे। केजीएफ चैप्टर 2 ने सिनेमा प्रेमियों को एक साथ लाया और एक शक्तिशाली कहानी सुनाई। दर्शकों ने हम पर जिस तरह का प्यार बरसाया वह अविश्वसनीय है।"
3 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता ने आगे कहा कि वह टीवी प्रीमियर के माध्यम से अधिक दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। यश बोले, "मेरा मानना है कि सिनेमा की कोई सीमा नहीं है और यह माध्यमों से परे है, और टेलीविजन हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहेगा। मैं सोनी मैक्स के माध्यम से अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लिए उत्सुक हूं। और मुझे उम्मीद है कि जिन लोगों ने केजीएफ 2 देखी है, वह अपने घरों में बैठकर एक बार फिर से इसका आनंद लेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
केजीएफ चैप्टर 2
- फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। जिसके बाद यह भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।