फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: एनिमल की कमाई में आया जबर्दस्त उछाल, सैम बहादुर ने 16वें दिन फिर दिखाया कमाल

Sun, 17 Dec 2023 08:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Dec 2023 08:08 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Day 16 Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Earnings Details Inside
सैम बहादुर, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। देश के साथ विदेश में भी यह फिल्म बंपर कमाई कर रही है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक लगातार सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। वीकडेज में अच्छे प्रदर्शन के बाद फिल्म वीकएंड में एक बार फिर से शानदार बिजनेस कर रही है। वहीं, सैम बहादुर भी दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही है। आइए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने 16वें दिन कितना कलेक्शन किया।


Animal 500 Cr: रणबीर कपूर की पांच सौ करोड़ी क्लब में धमाकेदार एंट्री, शनिवार के कलेक्शन में तगड़ा उछाल

Box Office Collection Day 16 Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Earnings Details Inside
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी की फिल्म एनिमल रिलीज के तीसरे हफ्ते में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म कहानी से लेकर इसके गाने तक लोगों के दिल में घर कर गए हैं। पहले हफ्ते में यह फिल्म 337.58 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही थी। 

Box Office Collection Day 16 Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Earnings Details Inside
फिल्म 'एनिमल' - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 139.26 करोड़ बटोर कर दिग्गजों को भी हैरान कर दिया था। फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार के कलेक्शन के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर से तगड़ा उछाल देखने को मिला। 16वें दिन इस फिल्म ने 12.84 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 497.98 करोड़ हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Day 16 Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Earnings Details Inside
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सैम बहादुर की बात करें तो एनिमल के तूफान के आगे यह फिल्म अपने कंटेंट के दम पर सिनेमाघरों में टिके रहने में कामयाब रही है। फिल्म में विक्की कौशल की अदाकारी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। मेघना गुलजार के साथ इससे पहले वे राजी में काम कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर सैम बहादुर अब तक अच्छी कमाई करने में सफल रही है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Day 16 Report Ranbir Kapoor Animal Vicky Kaushal Sam Bahadur Earnings Details Inside
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

पहले हफ्ते में फिल्म ने 38.8 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इसने 25.8 करोड़ का बिजनेस किया था। तीसरे हफ्ते में भी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। तीसरे शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ 75 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 71.6 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि 17वें दिन फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 से फिरोजा उर्फ 'खानजादी' का पत्ता साफ, एविक्शन की खबर सुन नहीं थमे अभिषेक के आंसू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed