{"_id":"6960674cb27a5a3822069dce","slug":"box-office-collection-dhurandhar-continue-to-collect-good-numbers-even-after-35-days-ikkis-run-in-slow-speed-2026-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"35 दिनों बाद भी अच्छी कमाई कर रही ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘इक्कीस’; जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
35 दिनों बाद भी अच्छी कमाई कर रही ‘धुरंधर’, बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘इक्कीस’; जानें बाकी फिल्मों का हाल
सिनेमाघरों में आज प्रभास की मच अवेटेड ‘द राजा साब’ दस्तक दे रही है। लेकिन अब तक बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ बनी हुई हैं। हालांकि, एक ओर जहां ‘धुरंधर’ 35 दिन बाद भी करोड़ों में अच्छी कमाई कर रही है। वहीं ‘इक्कीस’ एक हफ्ते में ही सांसे भरती नजर आ रही है। जानते हैं अब गुरुवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा…
2 of 5
फिल्म 'इक्कीस'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इक्कीस
अगस्त्य नंदा की पहली थिएटर रिलीज और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। अब अपने आठवें दिन गुरुवार को ‘इक्कीस’ ने 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 25.60 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
3 of 5
फिल्म 'इक्कीस' धर्मेंद्र
- फोटो : इंस्टाग्राम
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है ‘इक्कीस’
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित ‘इक्कीस’ भारत के सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। वहीं दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म है। फिल्म में धर्मेंद्र अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका में नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धुरंधर
- फोटो : सोशल मीडिया
धुरंधर
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 35दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर्स हासिल कर रही है। अब 35वें दिन गुरुवार को भी ‘धुरंधर’ ने 4.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 790.25 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि, मेकर्स का ऐसा दावा है कि फिल्म 800 करोड़ रुपए के कलेक्शन को भी पार कर चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
अवतार: फायर एंड ऐश
- फोटो : सोशल मीडिया
अवतार: फायर एंड ऐश
एक ओर जहां ये दो बॉलवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है। अब 21वें दिन गुरुवार को ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 1.24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 179.74 करोड़ रुपए हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।