फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकाेण से लेकर घर के कुक दिलीप तक को बनाया स्टार, जानिए फराह खान ने किस-किस की किस्मत चमकाई

Fri, 09 Jan 2026 07:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 09 Jan 2026 07:00 AM IST
सार

Farah Khan Birthday: एक लंबे संघर्ष के बाद फराह खान ने बॉलीवुड में अपने लिए अलग जगह बनाई। साथ ही दूसरों को भी आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा रोल निभाया है। फराह खान के जन्मदिन पर जानिए, इस चर्चित कोरियोग्राफर, डायरेक्टर ने किस-किस को स्टार बनाया है।

विज्ञापन
Farah Khan Birthday Special Know Her Journey Career From Struggle To Stardom Content Creator Shah Rukh Khan
फराह खान - फोटो : अमर उजाला

आज बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह खान अपना 61वां जन्मदिन (9 जनवरी 1965) मना रही हैं। लगभग 40 साल से वह बॉलीवुड में सक्रिय हैं। फराह ने कई हिट डांस नंबर और फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। वहीं कुछ लोगाें को उन्होंने बॉलीवुड में एक चमकता सितारा बनाने में भी मदद की। जानिए, फराह ने किस-किस की किस्मत चमकाई है।  

Farah Khan Birthday Special Know Her Journey Career From Struggle To Stardom Content Creator Shah Rukh Khan
फराह खान और दीपिका पादुकोण - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में किया लॉन्च
दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सबसे हिट एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में दीपिका को लाने का क्रेडिट फराह खान को जाता है। दीपिका पादुकोण फिल्मों में आने से पहले बतौर मॉडल काम कर रही थीं। साल 2006 में उन्होंने एक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘ऐश्वर्या’ की। लेकिन साल 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में फराह खान ने दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान के अपोजिट कास्ट किया। इस फिल्म को बतौर निर्देशक फराह खान ने बनाया था। फिल्म में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद दीपिका ने कई फिल्मों में शाहरुख संग अभिनय किया। साथ ही साल 2014 में फराह खान ने अपनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दीपिका और शाहरुख को दोबारा पेयर किया। दीपिका पादुकोण के करियर में फराह खान की ये दोनों फिल्में ही मील का पत्थर बनीं। इन फिल्मों ने उन्हें स्टार बनाने में अहम रोल निभाया। 


Farah Khan Birthday Special Know Her Journey Career From Struggle To Stardom Content Creator Shah Rukh Khan
फराह खान और मलाइका अरोड़ा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मलाइका अरोड़ा को मिली शोहरत 
फराह खान ने जहां बतौर एक्ट्रेस दीपिका को ऊचाइयों तक पहुंचने में मदद की। वहीं मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की सबसे हिट आइटम डांसर बनाने में फराह खान का बहुत बड़ा रोल रहा है। मलाइका के करियर के दो हिट आइटम सॉन्ग फराह खान ने ही कोरियोग्राफ किए थे। फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैया छैया…’ को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया। वहीं ‘दबंग’ के गाने ‘मुन्नी बदनाम हुई…’को भी फराह ने भी कोरियोग्राफ किया था। दोनों ही गाने बाॅलीवुड के सबसे बड़े हिट आइटम नंबर हैं। इन दोनों ही गानों में मलाइका अरोड़ा को अपनी ताल पर फराह खान ने नचाया। ‘छैया छैया…’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ जैसे हिट आइटम डांस के कारण ही मलाइका को एक अलग मुकाम मिला। आज भी इन गानों के कारण मलाइका अरोड़ा को पहचाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Farah Khan Birthday Special Know Her Journey Career From Struggle To Stardom Content Creator Shah Rukh Khan
फराह खान और कैटरीना कैफ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कैटरीना कैफ के डांसिंग टैलेंट को सामने लाईं
कैटरीना कैफ की एक्टिंग से ज्यादा उनकी डांसिंग स्किल्स पर फराह खान ने ध्यान दिया। जब फराह खान ने फिल्म ‘तीस मार खान(2010)’ डायरेक्ट की तो इस इसमें कैटरीना कैफ पर एक गाना ‘शीला की जवानी’ फिल्माया। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मनचाही सफलता नहीं मिली लेकिन कैटरीना कैफ को ‘शीला की जवानी’ के लिए खूब वाहा-वाही मिली। साल 2012 में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘अग्निपथ’ में ‘चिकनी चमली…’ जैसा हिट डांस नंबर कैटरीना ने किया। इन गानों के कारण कैटरीना के हिस्से खूब पॉपुलैरिटी आई। 


विज्ञापन
Farah Khan Birthday Special Know Her Journey Career From Struggle To Stardom Content Creator Shah Rukh Khan
फराह खान और गीता कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कोरियोग्राफर गीता कपूर की मेंटर बनीं
गीता कपूर आज बॉलीवुड की हिट कोरियोग्राफर हैं। यह भी फराह खान के कारण ही मुमकिन हुआ। गीता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फराह खान की असिस्टेंट के तौर पर की थी। गीता ने  ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘मैं हूं ना’ जैसी कई हिट फिल्मों में फराह के साथ काम किया। गीता कपूर तो फराह खान को अपनी दूसरी मां जैसा मानती हैं। आगे चलकर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने इंंडिपेंडेट काम किया लेकिन फराह खान के कारण वह बॉलीवुड में पहचान बना सकीं, इस बात काे कभी नहीं भूली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed