फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Box Office Collection: आर्टिकल 370 की अच्छी शुरुआत, क्रैक नहीं दिखा सकी कमाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल

Sat, 24 Feb 2024 09:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 24 Feb 2024 09:02 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Friday Crakk  Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter film total earnings
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी के महीने में कई मशहूर सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में लोगों के मनोरंजन के लिए प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, ऋतिक की फाइटर और हाल ही में रिलीज हुई विद्युत जामवाल की क्रैक और यामी गौतम की आर्टिकल 370 फिल्म शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन फिल्मों ने इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की...

Ayushmann Khurrana: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे आयुष्मान, माथे पर तिलक-गले में माला पहन भक्ति में दिखे लीन
 
Box Office Collection Friday Crakk  Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter film total earnings
क्रैक: जीतेगा तो जिएगा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रैक

विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल अभिनती फिल्म क्रैक ने इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई है। पहले दिन इस फिल्म ने महज चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का बजट 60 करोड़ के आस पास है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करनी होगी। 

Box Office Collection Friday Crakk  Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter film total earnings
आर्टिकल 370 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल  370

इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 भी शामिल है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन यह फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को फिल्म ने पांच करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दो दिन में फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Friday Crakk  Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter film total earnings
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म तेरी बातों में ऐसा जिया को दर्शकों से  मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही ही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को फिल्म ने दो करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 68.3 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Box Office Collection Friday Crakk  Article 370 Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Fighter film total earnings
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
फाइटर

जनवरी के महीने में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर अब तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब काफी धीमी हो चुकी है। चौथे हफ्ते में फिल्म ने सात करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। 30वें दिन इस फिल्म ने 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 209.75 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
The Crew: उड़ान भरने के लिए तैयार करीना, तब्बू, कृति, 'द क्रू' के नए पोस्टर के साथ टीजर के रिलीज डेट का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed