{"_id":"5decbc158ebc3e1b9110ae67","slug":"box-office-collection-of-arjun-kapoor-film-panipat-and-kartik-aaryan-pati-patni-aur-woh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पानीपत ने शनिवार को दर्ज किया 50 फीसदी उछाल, पति पत्नी और वो से मुकाबला और दिलचस्प हुआ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पानीपत ने शनिवार को दर्ज किया 50 फीसदी उछाल, पति पत्नी और वो से मुकाबला और दिलचस्प हुआ
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Pati Patni Aur Woh and Panipat
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दो दिग्गज कंपनियों टी सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बीच इस शुक्रवार को शुरू हुआ मुकाबला धीरे धीरे दिलचस्प मोड़ लेता दिख रहा है। टी सीरीज की फिल्म पति पत्नी और वो फिलहाल रेस में आगे है, लेकिन शनिवार को फिल्म पानीपत के कलेक्शन में आए उछाल से इसके लंबी रेस में कायम रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
2 of 4
Pati Patni Aur Woh
- फोटो : social media
शुक्रवार की बनिस्बत शनिवार को दोनों फिल्मों का कलेक्शन बढ़ा। पानीपत के कारोबार में शनिवार को पचास फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की मुदस्सर अजीज निर्देशित फिल्म पति पत्नी और वो को टी सीरीज ने रिलीज किया है। फिल्म के ट्रेलर ने इसकी तरफ युवाओं को और ऐसे दर्शकों को आकर्षित किया जो डेविड धवन टाइप की फिल्में पसंद करते रहे हैं।
3 of 4
Pati Patni Aur Woh
- फोटो : social media
फिल्म की कहानी हालांकि मशहूर साहित्यकार कमलेश्वर के उपन्यास से ली गई है लेकिन फिल्म के संवाद इसे पारिवारिक फिल्म नहीं बनने दे रहे हैं। परिवार के साथ फिल्म देखकर निकले लोग असहज नजर आ रहे हैं। फिल्म ने शनिवार को 12 करोड़ 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया है जो इसके शुक्रवार के कलेक्शन नौ करोड़ 10 लाख रुपये से करीब 30 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'पानीपत' में अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पानीपत को फिल्म समीक्षकों और दर्शकों से मिल रही तारीफ ने इसका शनिवार का दिन बेहतर कर दिया। फिल्म में सदाशिव राव भाऊ के किरदार में अर्जुन कपूर ने लोगों को प्रभावित किया है। वहीं, पार्वती बाई बनी कृति सेनन के अभिनय से भी लोग चौंके हैं। पेशवी का ऐसा किरदार हिंदी सिनेमा में कम ही देखा गया है। इतिहास में इस किरदार का जिक्र तो ज्यादा नहीं मिलता लेकिन कृति सेनन ने अपने अभिनय से एक नया इतिहास जरूर लिख दिया है। पानीपत ने शनिवार को छह करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और ये इसके शुक्रवार के कलेक्शन से पचास फीसदी ज्यादा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।