फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कलंक का कलेक्शन 10 करोड़ से भी नीचे आया, मुश्किल है पहले हफ्ते में सौ करोड़ कमा पाना

Sun, 21 Apr 2019 06:30 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 21 Apr 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
box office Collection of Kalank starrer Varun Dhawan and Alia Bhatt
Kalank - फोटो : instagram
लचर कहानी, कमजोर किरदार और बेतरतीब मार्केटिंग के चलते मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर की साल की दूसरी फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म को बुधवार के दिन मिली बंपर ओपनिंग के बाद इसका कलेक्शन लगातार गिर रहा है। शनिवार को ये फिल्म 10 करोड़ रुपये के कलेक्शन से भी नीचे आ गई। किसी फिल्म के कलेक्शन में रिलीज होने के दिन से शनिवार तक ही हुई साल की ये सबसे बड़ी गिरावट है।
box office Collection of Kalank starrer Varun Dhawan and Alia Bhatt
kalank - फोटो : file photo
धर्मा प्रोडक्शंस की नई फिल्म कलंक को इसके मेकर्स ने शुक्रवार की बजाय महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए बुधवार को रिलीज किया। फिल्म के विशालकाय कैनवस और इसमें शामिल बड़े सितारों को देखते हुए फिल्म को पहले दिन बंपर ओपनिंग मिली और इसने पहले ही दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाकर नया रिकॉर्ड बना दिया।
box office Collection of Kalank starrer Varun Dhawan and Alia Bhatt
Sanjay Dutt Kalank Poster - फोटो : instagram
लेकिन, शुक्रवार और शनिवार के दिन फिल्ममेकर्स की बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से जो भी उम्मीदें रहीं, वे पूरी नहीं हो सकी हैं। फिल्म ने गुरुवार के जो दिन जबर्दस्त गिरावट पहले दिन के मुकाबले देखी, शुक्रवार को भी फिल्म वहीं टिकी रही। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन और गिर गया। फिल्म कलंक रिलीज के पहले चार दिन में सिर्फ 54 करोड़ 40 लाख रुपये ही कमा सकी है। फिल्म को सुपरहिट का तमगा पाने के लिए पहले वीकएंड में करीब 100 करोड़ रुपये कमाने की दरकार है, लेकिन वहां तक पहुंचना फिल्म के लिए मुश्किल दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
box office Collection of Kalank starrer Varun Dhawan and Alia Bhatt
माधुरी दीक्षित - फोटो : ndtv.com
80 करोड़ रुपये की लागत से बनी वरुण धवन, आलिया भट्ट स्टारर कलंक की कामयाबी की राह में इसकी कहानी और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हो रही आलोचना ने रोड़े अटका दिए हैं। पहले दिन 21 करोड़ 60 लाख रुपये कमाकर साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली करण जौहर की फिल्म कलंक ने गुरुवार को सिर्फ 11 करोड़ 45 लाख रुपये कमाए। 
 
विज्ञापन
box office Collection of Kalank starrer Varun Dhawan and Alia Bhatt
Kalank - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को हनुमान जयंती और गुड फ्राइडे के चले फिल्म के कलेक्शन में उछाल आने की उम्मीद लगाए बैठे फिल्म के निर्माताओं को निराशा ही हाथ लगी और फिल्म सिर्फ 11 करोड़ 60 लाख रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर जुटा सकी। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन और गिरा और पूरे देश में ये सिर्फ नौ करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार कर सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed