भारत में एनीमेशन फिल्मों के लिए नया रिकॉर्ड सेट करते हुए डिजनी की फिल्म द लॉयन किंग ने डेढ़ सौ करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यह रिकॉर्ड फिल्म ने रिलीज के चौथे हफ्ते के वीकएंड में बनाया है। उधर पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म जबरिया जोड़ी फ्लॉप घोषित हो चुकी है। वहीं हॉलीवुड की दूसरी फिल्म हॉब्स एंड शॉ की कमाई की रफ्तार भी पहले हफ्ते के बाद धीमी पड़ चुकी है।
'द लॉयन किंग' ने चौथे वीकएंड में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, जानें 'जबरिया जोड़ी' और 'जजमेंटल..' का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरनमैन और द जंगल बुक के निर्देशक जॉन फैवर्यू की फिल्म द लॉयन किंग ने भारत में बहुत अच्छी शुरूआत करते हे पहले हफ्ते में 81 करोड़ 57 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 45 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए और तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 16 करोड़ 64 लाख रुपये रहा। चौथे वीकएंड यानी पिछले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन करते हुए छह करोड़ 13 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 150 करोड़ नौ लाख रुपये हो गया है।
ये भी पढ़ें: गब्बर सिंह से थानोस तक, ये हैं फिल्मी दुनिया के 5 विलेन, अब होगी सबसे बड़े विलेन स्कार की एंट्री
बालाजी टेलीफिल्म्स की फिल्म जबरिया जोड़ी के कलेक्शन में भी कोई खास इजाफा नहीं हो पाया और आखिरी आंकड़ों तक फिल्म पूरे भारत में सिर्फ छह करोड़ 50 लाख रुपये ही कमा सकी थी। फिल्म अगर पहले हफ्ते में 15 करोड़ रुपये भी कमा सकती तो इसके निर्माताओं को थोड़ा संतोष हो सकता था लेकिन उस आंकड़े तक यह फिल्म पहुंचती दिख नहीं रही।
ये भी पढें: परिणीति का खुलासा, डेढ़ साल तक डिप्रेशन में रहीं, खत्म हो गए थे पैसे, खाना-पीना भी हो गया था बंद
बालाजी टेलीफिल्म्स की ही एक और फिल्म जजमेंटल है क्या भी फ्लॉप की कतार में शामिल होती दिख रही है। यह फिल्म अपनी लागत निकालने में ही हांफ गई। फिल्म थिएटरों से उतरनी शुरू हो चुकी है। फिल्म ने तीसरे वीकएंड तक सिर्फ 33 करोड़ 25 लाख रुपये ही कमाए। फिल्म की लागत भी करीब इतनी ही है। फिल्म अपने प्रचार और विज्ञापनों का खर्च भी नहीं निकाल पाई है।
ये भी पढ़ें: इस एक्टर ने 'जजमेंटल है क्या' की एक्ट्रेस पर किए अश्लील कमेंट तो मिला जवाब-शर्म आनी चाहिए