{"_id":"5a1275c24f1c1b6a678bcc4b","slug":"box-office-collection-of-vidya-balan-starrer-film-tumhari-sulu-in-opening-weekend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मजे में गुजरा 'तुम्हारी सुलु' का पहला वीकेंड, तीन दिन में बटोर लिए इतने रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मजे में गुजरा 'तुम्हारी सुलु' का पहला वीकेंड, तीन दिन में बटोर लिए इतने रुपये
Mon, 20 Nov 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Tumhari sulu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस फिल्म के बारे में माना जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर उसकी ओपनिंग धीमी रहेगी, उसी फिल्म ने पहले ही दिन टिकट खिड़की पर धूम मचा दी। विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' ने पहले तीन दिन में कुल 12 करोड़ 87 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इस लिहाज से उसका पहला वीकेंड काफी मजेदार रहा।
#TumhariSulu had a SUPER-STRONG weekend... Showed SUPER trending... Fri 2.87 cr, Sat 4.61 cr, Sun 5.39 cr. Total: ₹ 12.87 cr. India biz.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का मुकाबला फिल्म 'अक्सर-2' और हॉलीवुड फिल्म 'जस्टिस लीग' से है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगर इसी रफ्तार से फिल्म चलती रही तो इस हफ्ते वह 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
3 of 4
tumhari sulu
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में विद्या बालन ने नाइट रेडियो जॉकी का किरदार निभाया है। जब सुलु लेट नाइट दुनिया भर के लफंगों से रसीली बातें करती है तो इसका असर उनके पारिवारिक जिंदगी पर भी पड़ता है। पति का अहंकार, बच्चे का बिगड़ना और बाकी परिवार के अन्य लोगों की नाराजगी के बीच एक महिला की महत्वाकांक्षाओं की कहानी है फिल्म 'तुम्हारी सुलु'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tumhari Sulu
फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के निर्माण और प्रमोशन पर कुल 17 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म को देशभर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सुलु उन घरेलू महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है जिनके भीतर महत्वकांक्षा जिंदा हैं और जीवन के हर मोड़ पर अपने विश्वास को कभी भी डगमगाने नहीं देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।