फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: डंकी और सलार ने फिर पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर एनिमल का रहा इतना कारोबार

Sun, 31 Dec 2023 08:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 31 Dec 2023 08:40 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Dunki Salaar Animal Know About Films total earnings
डंकी, सलार, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई डंकी और सलार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। दोनों ही फिल्मों को पूरे देश में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। शाहरुख खान की फिल्म फैमिली ऑडियंस देखना पसंद कर रही है। वहीं, युवाओं को मारधाड़ से भरपूर प्रभास की फिल्म पसंद आ रही है। इन दो फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर की एनिमल को दर्शकअब भी देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया।


Celebs Cameo: इस वर्ष फिल्मों में दमदार रहा इन सितारों का कैमियो, थिएटर में जमकर बजीं तालियां

Box Office Collection Report Saturday Dunki Salaar Animal Know About Films total earnings
डंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डंकी

शाहरुख खान के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा है। जनवरी में उन्होंने फिल्म पठान से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद आई जवान ने भी रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। अब डंकी भी लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। फिल्म को लगातार दर्शकों का प्यार मिल रहा है।

Box Office Collection Report Saturday Dunki Salaar Animal Know About Films total earnings
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पकड़ बनाए रखने में सफल रही है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 160.22 करोड़ का कोराबार किया। वहीं, दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी फिल्म अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। 10वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल नजर आया। दूसरे शनिवार को फिल्म ने नौ करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 176.47 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Dunki Salaar Animal Know About Films total earnings
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
सलार 

प्रभास की सलार भी टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। साउथ के साथ हिंदी दर्शकों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। डंकी के एक दिन बाद रिलीज हुई सलार ने पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलाकर 308 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, फिल्म ने आठवें दिन नौ करोड़ 62 और 10वें दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 329.62 करोड़ हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Saturday Dunki Salaar Animal Know About Films total earnings
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एनिमल 

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन  में बनी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है। पिता-पुत्र के रिश्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म की कहानी को दर्शक अब भी देखने के लिए थिएटर पहुंच रहे हैं। पांचवें शनिवार को फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई अब 543.37 करोड़ हो गई है।
Year Ender 2023: वर्ष 2023 में इन टीवी सितारों के घर गूंजी किलकारी, पांच वर्ष बाद माता-पिता बना ये कपल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed