फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: मां बनने की रेस में ये अभिनेत्रियां रहीं टॉप 10, दीपिका की दमक ने यादगार बना दी लोरी

Sun, 31 Dec 2023 08:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 31 Dec 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2023 Top 10 Actress in Mother Role Deepika Padukone Ridhi Dogra Charu Shankar Rani Mukerji
टॉप 10 बेस्ट मॉम - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की फिल्में मां के किरदार के बिना अधूरी सी लगती हैं। तकरीबन हर हिट फिल्म में मां का एक महत्वपूर्ण किरदार होता ही है। साल 2023 की कई फिल्मों में अभिनेत्रियों ने मां की भूमिकाएं निभाकर दर्शकों पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। 90 के दशक की अभिनेत्रियां तो इनमें शामिल हैं ही, हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण ने भी इस रेस में शामिल होकर पूरा कंपटीशन ही बदल दिया। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने इस साल मां के किरदार में वाहवाही लूटी...


Celebs Cameo: इस वर्ष फिल्मों में दमदार रहा इन सितारों का कैमियो, थिएटर में जमकर बजीं तालियां

Year Ender 2023 Top 10 Actress in Mother Role Deepika Padukone Ridhi Dogra Charu Shankar Rani Mukerji
डिंपल कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

10
डिंपल कपाड़िया
तू झूठी मैं मक्कार 

आमतौर पर काफी सख्त मिजाज की मानी जाने वाली अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर की मां रेनू अरोड़ा की भूमिका में नजर आईं। इस किरदार में डिंपल कपाड़िया के अदाकारी की जमकर तारीफ हुई। वेब सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' में भी मां और सास के किरदार में डिंपल कपाड़िया का दबंग अंदाज देखने को मिला।

Year Ender 2023 Top 10 Actress in Mother Role Deepika Padukone Ridhi Dogra Charu Shankar Rani Mukerji
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

9
शिल्पा शेट्टी
सुखी 

अभी पिछले साल तक ही हंगामा दोबारा करने की फिराक में रहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्म 'सुखी' एक मां की अतरंगी भूमिका में दिखीं। ये ऐसी मां है जो अपनी छोटी -छोटी खुशियों को नजरअंदाज करके अपने पति और बेटी की खुशियों पर ध्यान देती है। इस फिल्म में मां और बेटी के बहुत ही भावनात्मक सीन हैं। शिल्पा ने एक मां के किरदार में दर्शकों को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2023 Top 10 Actress in Mother Role Deepika Padukone Ridhi Dogra Charu Shankar Rani Mukerji
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

8
सुष्मिता सेन
आर्या सीजन 3

वेब सीरीज 'आर्या सीजन 3' में एक बार फिर अभिनेत्री सुष्मिता सेन का दमदार अभिनय देखने को मिला है। इस सीरीज में वह एक दबंग डॉन के किरदार में भले ही नजर आई हैं, लेकिन जब बच्चों की सुरक्षा की बात आती है तो वह कमजोर भी पड़ जाती हैं। सुष्मिता की मानें तो इस किरदार को निभाने की ऊर्जा उन्हें अपनी निजी जिंदगी के अनुभवों से मिली।  

विज्ञापन
Year Ender 2023 Top 10 Actress in Mother Role Deepika Padukone Ridhi Dogra Charu Shankar Rani Mukerji
अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
7
अमीषा पटेल
गदर 2 

फिल्म 'गदर 2' में अभिनेत्री अमीषा पटेल उत्कर्ष शर्मा की मां की भूमिका में नजर आईं। फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' का जीते अब बड़ा हो गया है। जीते जब पाकिस्तान में फंस जाता है तो बेटे की सुरक्षा को लेकर मां के अंदर जो पीडा और दर्द होता है, वह भाव अमीषा पटेल के चेहरे पर इस फिल्म में खूब नजर आया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed