Box Office Collection Report: 100 करोड़ के पार पहुंची सलार, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभास की सलार ने 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। पहले दिन यह फिल्म धमाकेदार शुरुआत करने में सफल रही। ओपनिंग डे पर फिल्म ने भारत में 90.7 करोड़ का कलेक्शन करन में कामयाबी हासिल की। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की पकड़ बरकरार नजर आई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 55 करोड़ के आसपास रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 145.70 करोड़ रुपये हो गया है।
शाहरुख खान की डंकी भी लोगों के दिल जीतने में कामयाब रही है। किंग खान की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओपनिंग डे पर 29.2 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी। वहीं, दूसरे दिन सलार के आने इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को फिल्म ने 20.12 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली और 26 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। अब फिल्म की कुल कमाई 75.32 करोड़ हो गई है। माना जा रहा है कि चौथे दिन यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
एक्वामैन विदेश में जमकर कमाई कर रही है। हालांकि, भारत में यह फिल्म अब तक अच्छा बिजनेस नहीं कर सकी है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म अच्छा बिजनेस करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। शुक्रवार को एक करोड़ 51 लाख का कलेक्शन करने के बाद शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ 26 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई छह करोड़ 77 लाख हो गई है।
Singham 3: 'सिंघम 3' के सेट पर चोटिल हुए अजय देवगन, रद्द की गई फिल्म की शूटिंग
रणबीर कपूर की एनिमल की रफ्तार अब धीमी हो चुकी है। बंपर कमाई के बाद अब फिल्म के पास बेहद कम स्क्रीन्स बचे हैं, फिर भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस करने में सफल रही है। 23वें दिन भी फिल्म ने करोड़ों में कमाई की है जो काफी अच्छा माना जाएगा। ताजा आंकड़ों के मुताबिक चौथे शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 534.44 करोड़ हो गया है।