फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohd Rafi Birthday: सोनू ने दिया रफी को ये सबसे ऊंचा ओहदा, गायिकी के सुल्तान को याद कर भावुक हुए सुर सितारे

Sun, 24 Dec 2023 08:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Dec 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Rafi Birthday Javed Ali Udit Narayan Shaan Sonu Nigam to Suresh Wadekar rememberes the singer
मोहम्मद रफी का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा के विख्यात गायक मोहम्मद रफ़ी ने अपनी गायन शैली और मधुर आवाज से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अपनी तीन दशक की सुर यात्रा में उन्होंने हर तरह के गाने गाए। आज भी दुनिया उनकी आवाज की दीवानी है। आजकल के युवा भी मोहम्मद रफी के गानों के कायल हैं। सिनेमा के कई गायकों ने मोहम्मद रफी से प्रेरणा ली है और कई तो उन्हें अपना गुरु और अपना मानस पिता तक मानते हैं। ऐसे ही 10 गायकों से जानते हैं, उनके अनमोल विचार..


Animal: 'एनिमल' पर चली बांग्लादेश सेंसर बोर्ड की कैंची, सलार को अब भी रिलीज की अनुमति का इंतजार

Mohammed Rafi Birthday Javed Ali Udit Narayan Shaan Sonu Nigam to Suresh Wadekar rememberes the singer
जावेद अली, किशोर कुमार के साथ मो. रफी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जावेद अली

रफी साहब को कौन नहीं चाहता। मैं समझता हूं कि फिल्म प्लेबैक में आज तक इतनी कंप्लीट आवाज नही आई। उन्होंने हर शैली के गाने गाए हैं और अपने फन का सिक्का मनवाया है। मैं समझता हूं कि, मोहम्मद रफी ने जितनी विविधता अपने गायन शैली में लाई है, शायद ही किसी ने किया होगा। 

Mohammed Rafi Birthday Javed Ali Udit Narayan Shaan Sonu Nigam to Suresh Wadekar rememberes the singer
उदित नारायण, जवाहर लाल नेहरु, मो. रफी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उदित नारायण

अच्छा गाना गाना, हर किस्म का गाना गाना और एकदम दिल से गाना, तबियत से गाना, पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ गाते थे रफी साहब। मेरा पहला गाना जो मैंने रफी साहब के साथ गाया था। मैं इतना नर्वस था की जिनको सुन सुन के सीखा है आज उन्हीं के साथ गाने का मौका मिला है। डरा डरा मैं स्टूडियो गया और जैसे तैसे मैंने गाना गाया। उसके बाद रफ़ी साहब से मेरी बहुत तारीफ की, मेरी हौसला अफजाई की। मुझे आज भी विश्वास नही होता कि रफ़ी साहब जैसी शक्सियत के साथ गाना गाने का सुअवसर मुझे प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Rafi Birthday Javed Ali Udit Narayan Shaan Sonu Nigam to Suresh Wadekar rememberes the singer
सुखविंदर सिंह, मो. रफी, किशोर कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुखविंदर सिंह 

बेहद मधुर आवाज। हर एक की जुबान पर उनका नाम है। बड़ी मुहब्बत और इखलाक के साथ उनका नाम लिया जाता है। बड़े ही तहे दिल से रफी साहब को याद करते हैं। रफी साहब हमारे दिलों से, हमारी सोच से कभी नहीं जा सकते। वो मुस्कुराता हुआ चेहरा, बेहतरीन आवाज और बहुत खूबसूरत मिज़ाज भी। उनकी आवाज में दर्द, रवानगी और शरारत भरी थी। हम सभी रफ़ी साहब से बहुत प्यार करते हैं।

विज्ञापन
Mohammed Rafi Birthday Javed Ali Udit Narayan Shaan Sonu Nigam to Suresh Wadekar rememberes the singer
शान, मो. रफी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शान

रफी साहब ने  इतने सारे गाने गाए हैं, ’तुम जो मिल गए हो’, ’मैने पूछा चांद से’, ’दर्द ए दिल दर्द ए जिगर’ मेरे पसंदीदा गाने हैं। मैंने बहुत लोगों को देखा है वो रफr साहब के गाने गाते समय उनकी नकल करते हैं, उनकी आवा की नकल करते हैं। रफी साहब की नकल नहीं हो सकती। जैसी उनकी गायिकी थी और जिस तरह वो गाते थे, बहुत कठिन है इस तरह गाना। इसलिए मैं अपनी ही आवाज में गाता हूं। कोशिश करता हूं कि थोड़ी बहुत उनकी गायिकी की झलक आ जाए तो बहुत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed