फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor Birthday: संघर्षों से भरा रहा अनिल से मिस्टर इंडिया बनने का सफर, आज हैं अपार संपत्ति के मालिक

Sun, 24 Dec 2023 07:17 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 24 Dec 2023 07:17 AM IST
सार

'मिस्टर इंडिया' के नाम से मशहूर अभिनेता अनिल कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता अभिनय के लिए ही नहीं बढ़ती उम्र के बावजूद चुस्ती और फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। आज अनिल कपूर अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं।

विज्ञापन
Anil Kapoor Birthday special know the unknown facts about Mr india actor love life and struggle story
अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला

'मिस्टर इंडिया' के नाम से मशहूर अभिनेता अनिल कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता अभिनय के लिए ही नहीं बढ़ती उम्र के बावजूद चुस्ती और फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। आज अनिल कपूर अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। अनिल कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इस मुकाम को हासिल करने के लिए अनिल ने जिंदगी में कई परेशानियों का सामना किया है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं..


Animal: रणबीर की मां का रोल निभाने वालीं चारु शंकर एक्टर से हैं सिर्फ एक साल बड़ी, अपने किरदार को लेकर की बात

Anil Kapoor Birthday special know the unknown facts about Mr india actor love life and struggle story
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री मे आने से पहले अनिल कपूर का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। अभिनेता जब मुंबई आए थे, तो उनके परिवार के पास पैसों की तंगी थी। अनिल तब अपने परिवार के साथ राज कपूर के गैरेज में रहे थे। दरअसल, अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। इसके बाद उन्होंने एक इलाके में कमरा किराए पर लिया था। लंबे समय तक वे किराए के कमरे में भी रहे थे। अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था।

यह भी पढ़ें: Animal: 'एनिमल' पर चली बांग्लादेश सेंसर बोर्ड की कैंची, सलार को अब भी रिलीज की अनुमति का इंतजार

Anil Kapoor Birthday special know the unknown facts about Mr india actor love life and struggle story
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1979 में की, उन्होंने निर्देशक उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' में कैमियो किया था। साल 1980 में आई तेलुगू फिल्म 'वामसा वृक्षम' में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में काम किया। इसके बाद अभिनेता ने 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद एक एक करके अनिल कपूर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए और 'बेटा', 'मिस्टर इंडिया', 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'तेजाब', 'कसम', 'राम लखन', 'हमारा दिल आपके पास है', 'लाडला' और 'नायक' जैसी कई बेहतरीन फिल्में की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor Birthday special know the unknown facts about Mr india actor love life and struggle story
अनिल कपूर, सुनीता - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल कपूर की डायलॉग की तरह ही उनकी लव लाइफ भी झकास है। अभिनेता जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता बनने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात मॉडल सुनीता से हुई। पहली नजर में ही मिस्टर इंडिया को सुनीता से प्यार हो गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन दिनों अनिल के खर्चे सुनीता ही उठाया करती थीं। अनिल कपूर ने सुनीता से साल 19 मई 1984 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: Animal: रणबीर की मां का रोल निभाने वालीं चारु शंकर एक्टर से हैं सिर्फ एक साल बड़ी, अपने किरदार को लेकर की बात

विज्ञापन
Anil Kapoor Birthday special know the unknown facts about Mr india actor love life and struggle story
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता लग्जरी लाइफ जीने के लिए भी जाने जाते हैं। अनिल कपूर के पास मुंबई के अलावा दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन में करोड़ों के घर हैं। अभिनेता के पास ल्गजरी कारों के कलेक्शन है, जिसमें बीएमडब्लयू, मर्सिडीज, बेंज एड क्लास, बेंटली, जगुआर और ऑडी है। मिस्टर इंडिया की नेेटवर्थ 134 करोड़ रुपये है।
Animal: 'एनिमल' पर चली बांग्लादेश सेंसर बोर्ड की कैंची, सलार को अब भी रिलीज की अनुमति का इंतजार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed