फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: महीनेभर बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की चांदी, जॉन की 'द डिप्लोमैट' का रहा ऐसा हाल

Wed, 19 Mar 2025 07:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Mar 2025 07:42 AM IST
सार

Box Office Collection Report: विक्की कौशल की 'छावा' के आगे 'द डिप्लोमैट' के छूटे पसीने छूट रहे हैं। जानते हैं कल मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया?

विज्ञापन
box office collection report, the diplomat, chhaava, chhaava film total earnings, the diplomat vs chhaava
छावा, द डिप्लोमैट - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' महीनेभर बाद भी न सिर्फ टिकी है, बल्कि जमकर कमाई भी कर रही है। वहीं होली के मौके पर 14 मार्च को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' सुस्त गति से चल रही है। जानते हैं दोनों फिल्मों ने कल कितना कारोबार किया?

 
box office collection report, the diplomat, chhaava, chhaava film total earnings, the diplomat vs chhaava
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब

'द डिप्लोमैट' की सुस्त चाल
बात करें जॉन अब्राहम की फिल्म की तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ही काफी धीमी हुई। यूं तो इस फिल्म को कहानी और निर्देशन की काफी तारीफ हो रही है, बावजूद इसके फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शक खींच पाने में पीछे है। फिल्म 'द डिप्लोमैट' सच्ची घटना पर आधारित है। इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है।

box office collection report, the diplomat, chhaava, chhaava film total earnings, the diplomat vs chhaava
द डिप्लोमैट - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham

जॉन की फिल्म ने इतने कमाए
'छावा' के आकर्षण के आगे 'द डिप्लोमैट' गुम होती नजर आ रही है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने चार करोड़ रूपये की कमाई से शुरूआत की थी। सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रूपये कमाए। वहीं कल मंगलवार को पांचवें दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ रूपये का कारोबार किया है। इसकी टोटल कमाई 16.20 करोड़ रूपये हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
box office collection report, the diplomat, chhaava, chhaava film total earnings, the diplomat vs chhaava
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
पांचवे हफ्ते में भी 'छावा' का जलवा कायम
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। अब भी इसकी रफ्तार कम नहीं हो रही। संभाजी महाराज के जीवन पर बनी इस फिल्म को देखने बड़ी संख्या में दर्शक थियेटर्स का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म छावा पांचवें हफ्ते भी झमाझम कमाई कर रही है।

Chhaava Collection Day 33: 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंची 'छावा', 33वें दिन बटोरे इतने करोड़ रुपये
 
विज्ञापन
box office collection report, the diplomat, chhaava, chhaava film total earnings, the diplomat vs chhaava
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की की फिल्म ने इतने कमाए
छावा ने सोमवार को 32वें दिन 2.65 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था। वहीं कल मंगलवार को भी इसका मंगल रहा। कमाई की बात करें तो कल 33वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रूपये कमाए। फिल्म की टोटल कमाई अब 567.80 करोड़ रूपये हो गई है।

Box Office Collection Report: 'छावा' का रास्ता रोकने में नाकाम रही 'द डिप्लोमैट', मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed