फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'द डिप्लोमैट' की कमाई में दूसरे दिन दिखा मामूली सुधार, 'छावा' पहुंची 550 करोड़ के पार

Sun, 16 Mar 2025 07:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Mar 2025 07:19 AM IST
सार

Box Office Report: फिल्म 'द डिप्लोमैट' की कमाई में दूसरे दिन सुधार देखने को मिला है। वहीं, 'छावा' ने 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए दोनों फिल्मों के शनिवार के कलेक्शन के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Box Office Collection Report The Diplomat Chhaava Film Total Earnings
द डिप्लोमैट, छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों 'द डिप्लोमैट' और 'छावा' सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। जॉन अब्राहम की फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। वहीं, छावा अब भी टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि शनिवार को इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।


Rajpal Yadav: गुदड़ी के लाल ने अभावों में पूरा किया सपना, गरीबी और किस्मत की मार भी न छीन पाई चेहरे की मुस्कान

Box Office Collection Report The Diplomat Chhaava Film Total Earnings
द डिप्लोमैट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सच्ची घटना पर आधारित है 'द डिप्लोमैट'

'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम के साथ सादिया खतीब और कुमुद मिश्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। यह कहानी 2017 में घटी एक घटना से प्रेरित है, जिसमें एक भारतीय महिला के पाकिस्तान में फंसने और वहां से वापस लाए जाने की घटना को रोचक अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम एक भारतीय राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका में हैं जो अपनी सूझबूझ और कूटनीतिक कौशल से उसे बचाते हैं। यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आई है। वहीं, कई समीक्षकों ने भी इसकी तारीफ की है।
Faisal Shaikh: जन्नत से ब्रेकअप की अफवाह के बीच फैजल मनाते दिखे शो में होली, क्या खुशियों में भूल गए गम

Box Office Collection Report The Diplomat Chhaava Film Total Earnings
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब
दूसरे दिन कलेक्शन में दिखा मामूली सुधार 

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने धीमी शुरुआत की। शुक्रवार को फिल्म ने चार करोड़ रुपये से ओपनिंग ली। वहीं, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा सुधार नजर आया। शनिवार को फिल्म ने चार करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब आठ करोड़ 50 लाख रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report The Diplomat Chhaava Film Total Earnings
छावा की अब तक की कुल कमाई - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
वीकएंड पर फिर बढ़ी रफ्तार

'छावा' बॉक्स ऑफिस पर अब भी छाई हुई है। फिल्म 600 करोड़ी क्लब की ओर तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। हाल ही में इस फिल्म के तेलुगु संस्करण को रिलीज किया गया है। दक्षिण में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकएंड आते ही फिल्म की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई। चौथे हफ्ते में इस फिल्म ने 55.95 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
Box Office Collection Report The Diplomat Chhaava Film Total Earnings
छावा - फोटो : यूट्यूब
अब तक इतनी हुई 'छावा' की कमाई

वहीं, पांचवें हफ्ते की शुरुआत में भी फिल्म का कारोबार काफी अच्छा रहा है। पांचवें शुक्रवार को फिल्म ने सात करोड़ 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 30वें दिन इस फिल्म ने आठ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 554.75 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed