{"_id":"67f8755a32bf4d2bef08ed70","slug":"box-office-collection-report-thursday-jaat-good-bad-ugly-sikandar-chhaava-l2-empuraan-2025-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: 'जाट' पर भारी पड़ी 'गुड बैड अग्ली', लाखों में सिमटी 'सिकंदर', जानें अन्य फिल्मों का भी हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: 'जाट' पर भारी पड़ी 'गुड बैड अग्ली', लाखों में सिमटी 'सिकंदर', जानें अन्य फिल्मों का भी हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 11 Apr 2025 07:22 AM IST
सार
Thursday Box Office Collection Report: बॉक्स ऑफिस पर 'गुड बैड अग्ली' और 'जाट' हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा टिकट खिड़की पर 'सिकंदर', 'एल 2 एम्पुरान' और 'छावा' जैसी फिल्में भी प्रदर्शित हो रही हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हलचल मची हुई है। सिनेमाघरों में पहले से ही सलमान खान की 'सिकंदर', मोहनलाल की 'एल 2 एम्पुरान' और विक्की कौशल की 'छावा' प्रदर्शित हो रही थीं। अब इस रेस में दो नई फिल्मों ने भी कदम रख दिए हैं। सनी देओल की 'जाट' और अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। गुरुवार का दिन इन सभी फिल्मों के लिए कैसा रहा? आइए, एक-एक करके जानते हैं।
सनी देओल की 'जाट' ने गुरुवार को अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर नौ करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा भले ही सनी के फैंस को उत्साहित करे, लेकिन उनकी ब्लॉकबस्टर 'गदर 2' की तुलना में यह शुरुआत फीकी मानी जा रही है। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में सनी का देसी अंदाज और दमदार डायलॉग्स दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पहले दिन का कलेक्शन बताता है कि फिल्म को रफ्तार पकड़ने के लिए और मेहनत करनी होगी। वीकेंड पर अगर दर्शकों का रुझान बढ़ा तो यह फिल्म अपनी लागत निकालने की राह पर आगे बढ़ सकती है।
Bipasha Basu: क्या बिपाशा बसु फिल्म ‘रेस' 4 का हिस्सा बनेंगी? सोशल मीडिया पोस्ट से मिला हिंट
3 of 6
गुड बैड अग्ली
- फोटो : एक्स
'गुड बैड अग्ली' का दिखा जलवा
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। गुरुवार को इस फिल्म ने 28.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। 190 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी यह फिल्म अपने पहले दिन के प्रदर्शन से निर्देशकों और निर्माताओं की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आई। अजित के स्टाइल, एक्शन और ड्रामे ने दर्शकों को बांधे रखा। अगर यह रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही अपने बजट की भरपाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सिकंदर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिकंदर' का जादू फीका, रफ्तार सुस्त
सलमान खान की 'सिकंदर' की रिलीज को 12 दिन हो चुके हैं। गुरुवार को फिल्म ने महज 75 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 107.85 करोड़ रुपये हो गया है। 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म से फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यह न तो समीक्षकों को प्रभावित कर पाई और न ही दर्शकों का दिल जीत पाई। पहले दिन 26 करोड़ की ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
5 of 6
'एल 2 एम्पुरान'
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
'एल 2 एम्पुरान' भी चल रही कछुए की चाल
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'एल 2 एम्पुरान' को लेकर फैंस में खासा उत्साह था, क्योंकि यह 'लूसिफर' का सीक्वल है, लेकिन 15वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने केवल 70 लाख रुपये की कमाई की। इसका कुल कलेक्शन अब 103.05 करोड़ रुपये है। 180 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने 13वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री तो की, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार ठहर सी गई है। समीक्षकों ने फिल्म की कहानी और किरदारों की तारीफ की, लेकिन आम दर्शकों का रिस्पॉन्स उतना गर्मजोशी भरा नहीं रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।