बड़े पर्दे पर मौजूदा समय में कई फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मुंजा ने टिकट खिड़की पर ठीक ठाक कमाई की है। वहीं, विल स्मिथ की फिल्म बैड बॉयज राइड ऑर डाई भारत में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। इसके अलावा टिकट खिड़की पर मिस्टर और मिसेज माही और श्रीकांत टिके रहने की पूरी कोशिश कर रही हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की।
Box Office Collection: लगातार धीमी हो रही 'मुंजा' की रफ्तार, जानें कैसा रहा अन्य फिल्मों का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंजा का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। इस फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 19.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कामकाज वाले दिनों में भी फिल्म की पकड़ बरकरार नजर आ रही है। छठे दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 31.32 करोड़ रुपये हो गई है।
विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स अभिनीत फिल्म बैड बॉयज राइड ऑर डाई भारत में कमाल नहीं दिखा सकी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक बहुत कम कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन 23 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब दो करोड़ 96 लाख रुपये हो गई है।
मिस्टर एंड मिसेज माही भी सुस्त रफ्तार के साथ ही आगे बढ़ रही है। फिल्म में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 24.45 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन 87 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 32.2 करोड़ रुपये हो गई है।
राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत भी सिनेमाघरों में अब तक टिकी हुई है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई काफी कम हो रही है। चौथे हफ्ते में इस फिल्म ने पांच करोड़ 35 लाख रुपये का बिजनेस किया था। 34वें दिन फिल्म ने 15 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 47.43 करोड़ रुपये हो गई है।
Karan Oberoi: मोना सिंह ने ठुकरा दिया था करण ओबेरॉय से शादी का प्रस्ताव, बोले- ब्रेकअप के बाद कभी नहीं मिला