फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने की तैयारी में सिकंदर, जानें छावा- एल 2 एम्पुरान ने की कितनी कमाई

Thu, 10 Apr 2025 07:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 10 Apr 2025 07:22 AM IST
सार

Box Office Collection Report Wednesday: छप्परफाड़ कमाई के बाद अब 'छावा' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो चुकी है। वहीं, 'सिकंदर' और 'एल 2 एम्पुरान' दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुए हैं।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Wednesday Sikandar Chhaava L2 Empuraan Salman Khan Mohanlal Vicky Kaushal
सिकंदर, एल 2 एम्पुरान, छावा - फोटो : यूट्यूब, एक्स

बॉक्स ऑफिस पर इस समय तीन बड़ी फिल्मों की चर्चा है। सलमान खान की ‘सिकंदर’ और मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ दोनों ही फिल्में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। इन फिल्मों को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, विक्की कौशल की ‘छावा’ ने लंबे समय तक शानदार कलेक्शन किया, लेकिन अब इसकी रफ्तार भी धीमी पड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि बुधवार को इन फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा?


Vineet Kumar Singh Exclusive: विनीत ने बस एक नाम सुनकर साइन कर ली 'जाट', बोले- 'मैंने सबकुछ साइड में रख दिया'

Box Office Collection Report Wednesday Sikandar Chhaava L2 Empuraan Salman Khan Mohanlal Vicky Kaushal
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @nadiadwalagrandson
'सिकंदर' की हालत खराब

सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने रिलीज के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ 39 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 107.14 करोड़ रुपये हो चुका है। ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी गई। 
Tahira Kashyap: ताहिरा कश्यप ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, दाेबारा हुआ आयुष्मान खुराना की पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर

Box Office Collection Report Wednesday Sikandar Chhaava L2 Empuraan Salman Khan Mohanlal Vicky Kaushal
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान की लगातार तीसरी फिल्मों को दर्शकों ने किया रिजेक्ट

200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। मंगलवार को फिल्म ने एक करोड़ 50 लाख रुपये कमाए थे। 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' के बाद अब इस फिल्म को भी दर्शकों ने पसंद नहीं किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Wednesday Sikandar Chhaava L2 Empuraan Salman Khan Mohanlal Vicky Kaushal
'एल 2 एम्पुरान' - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
'एल 2 एम्पुरान' का कैसा रहा हाल?

पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ ने 14वें दिन 98 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 102.18 करोड़ रुपये हो गई है। ‘लूसिफर’ का सीक्वल होने के नाते इस फिल्म से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यह भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। मंगलवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन बुधवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई। 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 13वें दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Wednesday Sikandar Chhaava L2 Empuraan Salman Khan Mohanlal Vicky Kaushal
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
जल्द 600 करोड़ी क्लब का हिस्सा बनेगी 'छावा' 

विक्की कौशल की ‘छावा’ ने 55वें दिन 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 599.55 करोड़ रुपये हो गई है। यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के आंकड़े से महज 45 लाख रुपये दूर है। शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन करने वाली ‘छावा’ की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है। मंगलवार को भी फिल्म ने 40 लाख रुपये ही कमाए थे, जिससे साफ है कि इसका कलेक्शन स्थिर हो गया है। अब देखना होगा कि यह फिल्म कितने दिनों में 600 करोड़ का आंकड़ा छू पाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed