फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: रविवार का फायदा नहीं उठा सकी देवरा, अब भी करोड़ों रुपये छाप रही स्त्री 2

Mon, 30 Sep 2024 08:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 30 Sep 2024 08:41 AM IST
विज्ञापन
Box Office Collection Sunday report Devara part 1 Stree 2 Film Total Earnings read details Inside
देवरा, स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में प्रदर्शित हो रही है। हाल ही में जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट वन रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई की, लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में 53 फीसदी की गिरावट नजर आई। वहीं, स्त्री 2 अब भी सिनेमाघरों में मजबूती के साथ टिकी हुई है। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की। 

Box Office Collection Sunday report Devara part 1 Stree 2 Film Total Earnings read details Inside
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देवरा पार्ट वन

देवरा में जूनियर एनटीआर के अभिनय को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में उन्होंने डबल रोल निभाया है। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने 82.5 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की। 

Box Office Collection Sunday report Devara part 1 Stree 2 Film Total Earnings read details Inside
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि, यह फिल्म दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार नहीं रख सकी। शनिवार के दिन फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की बजाय काफी ज्यादा कम हो गया। दूसरे दिन फिल्म ने 53 फीसदी की गिरावट के साथ 38.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में कुछ खास सुधार नजर नहीं आया। तीसरे दिन फिल्म ने 40.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 161करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Sunday report Devara part 1 Stree 2 Film Total Earnings read details Inside
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
स्त्री 2

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अब भी शानदार कमाई कर रही है।  रिलीज के बाद से इस फिल्म ने अब  तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। जवान को पछाड़ने के बाद अब यह फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी कोशिश करती नजर आ रही है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Sunday report Devara part 1 Stree 2 Film Total Earnings read details Inside
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

45वें दिन स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दो करोड़ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, ताजा आंकड़ों के मुताबिक 46वें दिन इस फिल्म ने दो करोड़ 65 लाख रुपये बटोरे हैं। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 588.25 करोड़ रुपये हो गया है।
Stree 2 BO Collection Day 46: 'स्त्री 2' ने 46वें दिन भी बटोरे दर्शक, जानें कितनी रही फिल्म की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed