सिनेमाघर में हर शुक्रवार कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। किसी फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिलता है तो वहीं कुछ फिल्में गिने चुने दर्शकों के लिए भी तरसती नजर आती हैं। अब ऐसे में दर्शकों का प्यार तय होता है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं फिल्म उजड़ा चमन, सांड की आंख, मेड इन चाइना, हाउसफुल 4 और वॉर के कलेक्शन के बारे में।
'उजड़ा चमन' से वॉर तक, जानें फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उजड़ा चमन
एक नवंबर को सनी सिंह, मानवी गगरू, अतुल कुमार, शारिब हाशमी, करिश्मा शर्मा और सौरभ शुक्ला स्टारर फिल्म उजड़ा चमन रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बता दें कि फिल्म आयुष्मान खुराना की 'बाला' के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है।
सांड की आंख
तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख दिवाली के खास मौके यानी 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अभी तक 12.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि फिल्म हरियाणा की शूटर दादियों पर आधारित है।
मेड इन चाइना
राजकुमार राव, मौनी रॉय, बोमन ईरानी स्टारर फिल्म मेड इन चाइना 25 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अभी तक सिर्फ 9 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म में राजकुमार राव एक गुजराती बिजनसमैन का किरदार निभा रहे हैं।
हाउसफुल 4
अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, पूजा हेगड़े, कृति सेनन और कीर्ति कुल्हारी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 भी दिवाली के खास मौके पर रिलीज हुई। फिल्म ने अभी तक कुल 131.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।