{"_id":"5dbd76ec8ebc3e93d47d8a3a","slug":"manish-flirt-with-kajol-ajay-gets-angry-and-shahid-comment-on-virat-photo-five-big-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काजोल संग फ्लर्ट होते देख अजय को आया गुस्सा, विराट की तस्वीर पर शाहिद का कमेंट, पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल संग फ्लर्ट होते देख अजय को आया गुस्सा, विराट की तस्वीर पर शाहिद का कमेंट, पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 02 Nov 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ajay Devgn, Kajol and Yug
- फोटो : twitter
Link Copied
काजोल के साथ मनीष का फ्लर्ट करना पड़ा महंगा, अजय देवगन ने निकाली बंदूक
अभिनेत्री काजोल और अजय देवगन मनीष पॉल के नए शो 'मूवी मस्ती' में पहुंचे थे। शो से एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों से मस्ती करते वक्त मनीष 'सूरज हुआ मध्धम' पर काजोल के साथ डांस करने लगे और साथ में फ्लर्ट करने का मौका भी उन्होंने नहीं छोड़ा। मनीष बेफिक्र होकर काजोल के साथ डांस कर रहे थे और वो अजय के बारे में बिलकुल भूल गए थे, तभी अजय को गुस्सा आ जाता है जिसे देखकर मनीष के होश उड़ जाते हैं और तभी अजय देवगन मनीष को बंदूक दिखाकर इशारों में समझाते हैं। फैंस इनकी मस्ती के खूब मजे ले रहे हैं।
A post shared by 46k done (@_dance_with_talent) on
Trending Videos
2 of 5
कपिल
- फोटो : सोशल मीडिया
तवांग फेस्टिवल के लिए अरुणाचल प्रदेश पहुंचे कपिल जवानों से मिले
कपिल शर्मा हाल ही में अपनी साथी सुमोना चक्रवती के साथ अरुणाचल प्रदेश में तवांग फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वहां फेस्टिवल मनाने के साथ साथ कपिल वक्त निकाल कर इंडो-चाइना बॉर्डर पर तैनात सेना के जवानों से मिले। कपिल ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा कि 'सभी जवान जो हमारी रक्षा के लिए इतनी ऊंचाई पर ड्यूटी कर रहे हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं'। कपिल का शो लगातार टीआरपी की रेस में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : पीटीआई
शाहरुख के जन्मदिन पर वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के जन्मदिन पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो आईफा अवॉर्ड समारोह का है और थोड़ा सा पुराना है। वीडियो में शाहरुख खान अपने को होस्ट शाहिद कपूर के साथ मिलकर सुशांत सिंह राजपूत का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वहां बैठे लोग शाहरुख के मजाक को खूब पसंद कर रहे हैं और हंसी से लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भी फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है और सब शाहरुख को बधाई दे रहें हैं।
4 of 5
आरती
- फोटो : सोशल मीडिया
बहन आरती को मिस कर रहे हैं कृष्णा अभिषेक
कृष्णा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वो अपनी बहन आरती को कितना मिस कर रहे हैं। कृष्णा ने फोटो शेयर करते हुए हुए लिखा कि तुम जानती नहीं हो आज मैं तुम्हें कितना मिस कर रहा हूं जल्द ही जीत कर वापस आओ और अच्छे से खेलो। कृष्णा ने साथ में यह भी लिखा कि जो लोग बेवकूफों जैसी बात करते हैं उन्हें सही से जवाब दिया करो। आरती बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट हैं और बिग बॉस के घर में गए हुए उन्हें 1 महीना हो चुका है। अभी वो इस वक्त घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं और अगले पड़ाव में जाने के लिए पूरी मेहनत से खेल रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जीत के बाद विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
शाहिद कपूर ने विराट कोहली की तस्वीर पर किया यह कमेंट
विराट कोहली अकसर अपनी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। विराट कोहली की हाल में ही पोस्ट की तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शाहिद कपूर ने भी विराट की तस्वीर पर कमेंट किया है। तस्वीर में विराट एक शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'A good cover drive is therapeutic' जिस पर शाहिद ने लिखा कि वह भी इस भावना को महसूस कर पा रहे हैं। शाहिद इस वक्त साउथ की हिट फिल्म 'जर्सी' की हिंदी रीमेक की तैयारी कर रहे हैं जिसमें उन्हें क्रिकेटर का किरदार निभाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।