फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Box Office Report: बीते हफ्ते की फिल्मों में ये रही नंबर 1, विक्रम, मेजर व पृथ्वीराज की 14 दिन की गणित

Fri, 17 Jun 2022 08:31 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
Box office collection week 1 Jurassic World: Dominion 777 Charlie Janhit Mein Jaari Major Vikram Bhool Bhulaiyaa 2
विक्रम, मेजर, सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों का पहले हफ्ते का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ चुका है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों में मुख्य मुकाबला ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमानियन’, ‘777 चार्ली’ और ‘जनहित में जारी’ के बीच रहा। उससे पहले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ का कलेक्शन फिल्म ‘मेजर’ से ज्यादा रहा, लेकिन बजट की तुलना में फिल्म ‘मेजर’ मुनाफे में दिख रही है। इनके साथ रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘विक्रम’ वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में डबल सेंचुरी मार चुकी है। घरेलू मैदान पर भी उसका दोहरा शतक तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को पूरा होता दिख रहा है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते पूरे हुए और इसके मेकर्स अब इसके 200 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने का इंतजार करने लगे हैं।

Box office collection week 1 Jurassic World: Dominion 777 Charlie Janhit Mein Jaari Major Vikram Bhool Bhulaiyaa 2
‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टॉप 10 से चूकी जुरासिक वर्ल्ड डोमानियन
हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमानियन’ ने पहले हफ्ते में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सारी भाषाओं को मिलाकर करीब 46.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग शानदार रही थी और इसने भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की बेस्ट 10 ओपनर्स में सातवें स्थान पर कब्जा भी जमाया। लेकिन, फिल्म की पकड़ रविवार को बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार ढीली होती गई। सोमवार को रविवार के मुकाबले 73 फीसदी से भी ज्यादा गिरी इस फिल्म ने सप्ताह खत्म होते होते 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया।

Box office collection week 1 Jurassic World: Dominion 777 Charlie Janhit Mein Jaari Major Vikram Bhool Bhulaiyaa 2
777 चार्ली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘777 चार्ली’ बनी नंबर दो
अभिनेता रक्षित शेट्टी की जानवर औऱ इंसान के प्रेम पर आधारित फिल्म ‘777 चार्ली’ बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में नंबर दो पर रही। इस कन्नड़ फिल्म के हिंदी संस्करण से अच्छे कलेक्शन की काफी उम्मीदें रहीं, लेकिन इसे रिलीज करने वाली कंपनी यूएफओ फिल्म्स ने इसके हिदी क्षेत्रों में प्रचार प्रसार पर कुछ भी खर्च नहीं किया। छोटे शहरों के लोगों को तो अब भी पता नहीं है कि कोई इतनी अच्छी फिल्म उनके नजदीकी शहर में लगी हुई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में सारी भाषाओं को मिलाकर करीब 38.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office collection week 1 Jurassic World: Dominion 777 Charlie Janhit Mein Jaari Major Vikram Bhool Bhulaiyaa 2
जनहित में जारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘जनहित में जारी’ का अहित हो गया
निर्देशक जय बसंतू सिंह की डेब्यू फिल्म ‘जनहित में जारी’ को देखने सिनेमाघरों तक आए ही नहीं। एक अच्छी फिल्म में कोई भी कौतुक न होने और फिल्म की कहानी में बड़े परदे जैसा कुछ भी विस्मित कर देने वाला ना होने के चलते फिल्म ‘जनहित में जारी’ पहले हफ्ते में सिर्फ 3.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी है। फिल्म के निर्माता राज शांडिल्य को इस फिल्म से काफी उम्मीदें रही हैं। अब सुना है वह अपनी पिछली हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वेल बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Box office collection week 1 Jurassic World: Dominion 777 Charlie Janhit Mein Jaari Major Vikram Bhool Bhulaiyaa 2
मेजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे हफ्ते का ‘मेजर’
अदिवि शेष की बायोपिक फिल्म ‘मेजर’ ने पहले हफ्ते में 32.04 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको हैरान कर दिया था। फिल्म ने हिंदी में भी 7.64 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया लेकिन दूसरे हफ्ते में फिल्म अपना जोश बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सकी। हिट फिल्मों का कलेक्शन आमतौर पर दूसरे हफ्ते में पहले हफ्ते के कलेक्शन के 50 फीसदी के आसपास रहता है लेकिन फिल्म दूसरे हफ्ते में पहले हफ्ते का एक चौथाई कलेक्शन भी नहीं कर सकी है। फिल्म का दो हफ्तों का कुल कलेक्शन करीब 39 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed