फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्रवार को उतरेगा आदित्य रॉय कपूर का शनि, 'मलंग' बनी इस हफ्ते की मोस्ट फेवरिट फिल्म

Thu, 06 Feb 2020 07:25 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 06 Feb 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Box Office Pre Review prediction of films Disha patani Aditya roy kapoor Malang Shikara Hacked
शिकारा, मलंग और हैक्ड का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते सिनेमाघरों में तीन हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह फिल्में 'मलंग', 'शिकारा' और 'हैक्ड' हैं। यह तीनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अभिनीत 'मलंग' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'शिकारा', कश्मीरी पंडितों पर आधारित है, जिसे विधु ने अपनी मां को समर्पित किया है। वहीं तीसरी प्रमुख हिंदी फिल्म 'हैक्ड' है। इस फिल्म के जरिए मशहूर टीवी अभिनेत्री हिंदी खान सिनेमा में कदम रख रही हैं। तीनों फिल्मों के रिलीज से पहले ही, पहले दिन की कमाई के अंदाजन आकड़े सामने आ गए हैं।

Box Office Pre Review prediction of films Disha patani Aditya roy kapoor Malang Shikara Hacked
Malang - फोटो : amar ujala mumbai

उम्मीद जताई जा रही है कि  मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'मलंग'  को इस हफ्ते की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलेगी। पहले दिन यह फिल्म करीब पांच करोड़ रुपये कमा सकती है। फिल्म की स्टारकास्ट, कहानी, ट्रेलर, टीजर और पोस्टर को मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए इसकी उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म में आदित्य और दिशा की केमिस्ट्री काफी जच रही है। युवाओ  को आकर्षित कर रही इस फिल्म के रोमांचक स्टंट्स भी खूब सुर्खियां में है। फिल्म को तीनों फिल्मों में से सबसे ज्यादा स्क्रीन्स मिले हैं और फिल्म का बजट भी करीब 30 करोड़ ही बताया जा रहा है। फिल्म के पहले हफ्ते में ही करीब 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Box Office Pre Review prediction of films Disha patani Aditya roy kapoor Malang Shikara Hacked
Shikara - फोटो : social media

वहीं इस हफ्ते की दूसरी फिल्मों की बात करें तो 'शिकारा' और 'हैक्ड' दोनों ही सिर्फ 50-50 लाख रुपये का बॉक्स आफिस कलेक्शन पहले दिन कर सकती हैं। शिकारा नब्बे के दशक में कश्मीर में हिंसा का शिकार हुए कश्मीरी पंडितों के ऊपर आधारित हैं, जिन्हें जान बचाने के लिए अपना घर छोड़ना पड़ा था। अरसे बाद निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा कोई फिल्म निर्देशित कर रहे हैं। राजकुमार हीरानी के साथ मिलकर अपना अलग फिल्म साम्राज्य खड़ा करने वाले विधु के लिए बतौर निर्देशक ये बड़ा लिटमस टेस्ट है। फिल्म को लेकर ज्यादा उत्सुकता भी दर्शकों में नहीं देखी जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी निराशाजनक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Pre Review prediction of films Disha patani Aditya roy kapoor Malang Shikara Hacked
Hina Khan film Hacked look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

विक्रम भट्ट निर्देशित 'हैक्ड'  इंटरनेट की दुनिया में व्याप्त अपराधियों के बारे में हैं जो हैकिंग के जरिए लोगों की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। टीवी की मशहूर अभिनेत्री हीना खान के बोल्ड सीन्स के चलते इस फिल्म को लेकर छोटे शहरों और कस्बों में थोड़ी उत्सुकता देखी जा रही है। रिलीज से पहले जुटाए गए ये आंकड़े हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वितरकों और प्रदर्शकों से हुई बातचीत पर आधारित हैं और फिल्म रिलीज होने के बाद इनमें बदलाव भी हो सकता है।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने समझाया नमस्कार का अर्थ, वायरल हो रहा है ट्वीट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed