बॉक्स ऑफिस पर आजकल जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' और अजय देवगन की 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। इन दोनों की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी 'दृश्यम 2' के मुकाबले 'अवतार 2' अच्छी रफ्तार से कमाई कर रही है। हालांकि सोमवार से 'अवतार 2' की कमाई में भी गिरावट देखी जा रही है। इन दोनों के अलावा आज यानी 23 दिसंबर को रणवीर सिंह की 'सर्कस' रिलीज हो रही है। तो चलिए जानते हैं 'अवतार 2' और 'दृश्यम 2' दोनों ने कितना कलेक्शन किया है।
Box Office Report: रिलीज से पहले ही 'सर्कस' ने 'अवतार 2' के आगे टेके घुटने, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून निर्देशित फिल्म 'अवतार 2' सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में ही इस फिल्म ने 193.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अवतार की पानी में गोते खाती दुनिया दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। लेकिन सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में 'अवतार 2' के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। 'अवतार 2' के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो पहले गुरुवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Surinder Kapoor: कपूर खानदान के इस शख्स ने दिया था बोनी कपूर के पिता को रहने का ठिकाना, यूं हाथ लगी पहली फिल्म
दृश्यम 2
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे नामी कलाकारों से सजी फिल्म 'दृश्यम 2' पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी। लेकिन 'अवतार 2' की रिलीज के बाद से ही अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ धीरे-धीरे गिर रहा है। फिल्म अब सुस्त तरह से कमाई कर रही है, हालांकि पांच हफ्ते होने के बाद भी इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इसी बीच अब इसके 35वें दिन के शुरुआती आंकड़ें सामने आ गए हैं। 'दृश्यम 2' ने अपने पांचवें गुरुवार को 70 लाख रुपये का कारोबार किया है।
Noor Jehan: पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ बंद कमरे में मिली थीं नूरजहां, जानें मल्लिका-ए-तरन्नुम से जुड़ा किस्सा
सर्कस
बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी और इंडस्ट्री के सबसे एनरजेटिक अभिनेता माने जाने वाले रणवीर सिंह की जोड़ी आज फिल्म 'सर्कस' के रूप में सबका मनोरंजन करने के लिए आ रही है। 'सर्कस' कॉमेडी से भरपूर एक फैमली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े जैसे कई सितारे मौजूद हैं। जहां इस फिल्म से पहले 'अवतार 2' को टक्कर देने की उम्मीद की जा रही थी, वहीं इस फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर साफ हो गया है कि 'सर्कस' के प्रति लोगों में उस तरह का क्रेज नहीं है। 'सर्कस' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से महज एक करोड़ रुपये कमाए हैं, जो रणवीर की आखिरी दो फिल्मों की एडवांस बुकिंग से भी कम है।
Bollywood Celebs: केवल फिल्मों से ही नहीं किराए पर घर देकर भी लाखों कमाते हैं ये बॉलीवुड सितारे, देखें लिस्ट