{"_id":"679319e6f2c158b9cd093488","slug":"box-office-report-collection-emergency-game-changer-fateh-azaad-kangana-ranaut-ram-charan-sonu-sood-2025-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Report: सिनेमाघरों में सुस्त हुई 'इमरजेंसी'-'आजाद' की रफ्तार, 'फतेह'-'गेम चेंजर' का भी बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Box Office Report: सिनेमाघरों में सुस्त हुई 'इमरजेंसी'-'आजाद' की रफ्तार, 'फतेह'-'गेम चेंजर' का भी बुरा हाल
Fri, 24 Jan 2025 10:11 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:11 AM IST
सार
Box Office Collection Report: फिल्म इमरजेंसी, आजाद, फतेह और गेम चेंजर की रिलीज के बाद से इन फिल्मों को कुछ खास दर्शक नहीं मिल रहे हैं। यह सभी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल साबित हो रही हैं। यही वजह है कि इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है। आइए जानते हैं कैसा रहा इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन....
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 जनवरी को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई फिल्म इमरजेंसी और आजाद अब बॉक्स ऑफिस पर टिकती नजर नहीं आ रही है। वहीं 10 जनवरी को रिलीज हुई गेम चेंजर और फतेह को भी दर्शकों का कोई खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों ने कितने की कमाई की है।
इमरजेंसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
इमरजेंसी
कंगना रनौत निर्देशित और अभिनित फिल्म इमरजेंसी भी दर्शक जुटाने में असफल होती नजर आ रही है। sacnilk के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 50 हजार रुपये का कलेक्शन किया। वहीं चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ 5 लाख रुपये और पांचवें दिन 1 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई। वहीं छठे दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये और सातवें दिन गुरुवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर इमरजेंसी ने अब तक 14 करोड़ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।

आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
राशा थडानी और अमन देवगन की पहली बॉलीवुड फिल्म दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आ रही है। फिल्म आजाद ने पहले दिन महज 1 करोड़ 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये और रविवार को 1 करोड़ 75 लाख रुपये का कारोबार किया। वहीं चौथे दिन सोमवार को फिल्म ने 65 लाख रुपये और मंगलवार को 6 लाख रुपये का कारोबार किया। बुधवार को फिल्म ने सिर्फ 55 लाख रुपये और गुरुवार को फिल्म ने 42 लाख रुपए का कारोबार किया है। कुल मिलाकर फिल्म आजाद ने 6 करोड़ 77 लाख रुपये का कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें:
Bhimsen Joshi: हर देशवासी को 'मिले सुर मेरा तुम्हारा' से एक सुर में पिरोया, भारत रत्न भीमसेन जोशी के किस्से

गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते फिल्म ने कुल 117 करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 9 लाख रुपये और 13वें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 8 लाख रुपये ही हुई। 14वें दिन गुरुवार को गेम चेंजर ने 75 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई 128 करोड़ 85 लाख रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें:
Jay Om Prakash: मुशायरों में जाते थे ऋतिक के नाना जय ओम प्रकाश, इन खास अक्षरों से क्यों रखते थे फिल्मों के नाम

फतेह
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
फतेह
सोनू सूद की फिल्म फतेह भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 2 करोड़ 4 लाख रुपये से अपने कलेक्शन की शुरुआत की। वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 11 करोड़ 1 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 12वें दिन 17 लाख रुपये और 13वें दिन फिल्म ने सिर्फ 15 लाख रुपये का कारोबार किया। 14वें दिन फिल्म ने गुरुवार को 11 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई अब 12 करोड़ 86 लाख रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें:
Sky Force Advance Booking: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'स्काई फोर्स', जानिए कैसा रहा एडवांस बुकिंग का हाल