फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'स्काई फोर्स' के सामने फीकी पड़ीं 'इमरजेंसी'-'फतेह', जानें सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sat, 25 Jan 2025 08:33 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jan 2025 08:33 AM IST
सार

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी से लेकर आजाद तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म हालांकि कमाई के मामले में पीछे रह गई हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म की रिपोर्ट।

विज्ञापन
Box Office Report of Emergency by kangana Ranaut Sonu Sood Fateh Game Changer Azaad box office collection
इमरजेंसी, आजाद, गेम चेंजर, फतेह - फोटो : यूट्यूब
कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' और अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी। बॉक्स ऑफिस पर 10 जनवरी को रिलीज हुई गेम चेंजर और फतेह को भी दर्शकों का कोई खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही हैं।
Box Office Report of Emergency by kangana Ranaut Sonu Sood Fateh Game Changer Azaad box office collection
'स्काई फोर्स' देश के लिए एयरफोर्स ऑफिसर के बलिदान की कहानी है - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
स्काई फोर्स
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ 25 लाख रुपये की कमाई की है। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी स्काई फोर्स में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान, निमृत कौर और शरद केलकर जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म का अनुमानित बजट 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
Box Office Report of Emergency by kangana Ranaut Sonu Sood Fateh Game Changer Azaad box office collection
आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
आजाद
अजय देवगन और राशा थडानी की डेब्यू फिल्म आजाद भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सका। इस फिल्म ने सातवें दिन 42 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर छह करोड़ 77 लाख रुपये कमाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report of Emergency by kangana Ranaut Sonu Sood Fateh Game Changer Azaad box office collection
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 117.65 करोड़ रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म 11.15 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर सकी। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। ग्लोबली फिल्म 128.8 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इसमें हिंदी बेल्ट में फिल्म 32.45 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
Box Office Report of Emergency by kangana Ranaut Sonu Sood Fateh Game Changer Azaad box office collection
फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
फतेह
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म फतेह ने पहले हफ्ते में 11 करोड़ एक लाख रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते की कमाई के बाद फिल्म 12 करोड़ 86 रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed