सिनेमाघरों में शाहरुख खान की वापसी ने सबको हिलाकर रख दिया है। फैंस से लेकर विरोधियों के मुंह पर सिर्फ और सिर्फ एक ही नाम है और वह है पठान। पठान ने आते ही बॉक्स ऑफिस का मौसम बिगड़ दिया है। इससे टकराने वाली हर फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर पानी भरती नजर आ रही है। चाहे वह गांधी गोडसे एक युद्ध हो या फिर साउथ सिनेमा के दो सुपरस्टार्स की फिल्में वारिसु और थुनिवु। जहां बीते दिन इन दोनों के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली थी वहीं इस बीच अब बॉक्स ऑफिस पर लगी चारों फिल्मों के बुधवार के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
Box Office Report: 400 करोड़ी बनने को 'पठान' बेकरार, 'गांधी गोडसे' के साथ 'वारिसु' और 'थुनिवु' का खेल खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठान
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। फिल्म के लिए लोगों के दिलों में जो क्रेज बना हुआ है उसका असर साफ इसकी कमाई पर देखने को मिल रहा है। फिल्म की इसी ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। 'पठान' ने अपने 8वें दिन 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'पठान' के कुल कलेक्शन की बात करें तो शाहरुख, दीपिका और जॉन की फिप्म ने 358 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Pathaan: पाकिस्तान के दर्शकों पर चढ़ा शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज, गैर कानूनी तरीके से दिखाई जा रही है 'पठान'
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'गांधी गोडसे एक युद्ध' को लेकर फिल्म की रिलीज से पहले ही घमासान मचा हुआ था। हालांकि, फिल्म के लिए सबसे निगेटिव 'पठान' से टकराना रहा है। शाहरुख खान की फिल्म के साथ ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली यह फिल्म पहले दिन से दर्शकों के लिए तरस रही है और 7वां दिन आते-आते तो फिल्म का हाल बेहाल हो चुका है। फिल्म ने बुधवार को महज 14 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसका कलेक्शन 2.25 करोड़ हो गया है।
वारिसु
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थलापथी विजय ने फिल्म 'वारिसु' से एक बार फिर दर्शकों को अपना एक्शन अवतार दिखाया है। अभिनेता का यह रूप वैसे तो फैंस को खूब भाया लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म की कमाई अब लाखों में सिमटकर रह गई है। 22वे दिन वारिसु ने 71 लाख रुपये कमाए हैं, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 165.4 करोड़ हो गया है।
Tahir Hussain: कर्ज के चलते कंगाल हो गए थे आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन, बेघर होने की आ गई थी नौबत
अजीत कुमार हर बार अपनी उम्र से जुदा अवतार दिखा लोगों को चौंकना नहीं भूलते हैं। एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से सबको अचंभित करके अजीत ने स्क्रीन पर खूब धमाल मचाया है। 'वारिसु' के साथ रिलीज हुई 'थुनिवु' की कमाई भी अब दिन-ब-दिन घटती जा रही है। थुनीवु ने 22वें दिन महज 53 लाख रुपये का बिजनेस किया है।
Vijay Arora: 70 के दशक में बड़े सितारों को टक्कर देते थे विजय अरोड़ा, पहली ही फिल्म से रातों-रात हो गए थे फेमस