फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: टाइगर 3 के कलेक्शन में आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

Sun, 19 Nov 2023 08:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Nov 2023 08:39 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Saturday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म टाइगर 3 की कमाई क्रिकेट विश्व कप की वजह से काफी ज्यादा प्रभावित हुई है। यह बात खुद सलमान खान भी स्वीकार कर चुके हैं। अभिनेता का मानना है कि फाइनल के बाद दर्शक एक बार फिर से बड़ी संख्या में उनकी फिल्म देखने सिनेमाघरों में पहुंचेंगे। हालांकि, इसके बाद भी यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। वहीं, इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म खिचड़ी 2 उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। ओपनिंग डे पर यह फिल्म अच्छा कारोबार करने में नाकाम साबित हुई थी। इन दोनों फिल्मों के अलावा बॉक्स ऑफिस पर विक्रांत मैसी की 12वीं फेल भी प्रदर्शित हो रही है। फिल्म को अब भी दर्शकों का पूरा समर्थन मिल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया।


Shah Rukh Khan: ईशा अंबानी की पार्टी से शाहरुख खान का वीडियो वायरल, अभिनेता के लुक पर फैंस ने लुटाया प्यार

Box Office Report Saturday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वीकडेज पर गिरावट के बाद सलमान खान की फिल्म की कमाई ने सातवें दिन उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 13.25 करोड़ दर्ज किया गया था। वहीं, शनिवार को फिल्म ने 17 करोड़ का  बिजनेस किया है। इसके साथ  ही फिल्म की कुल कमाई 217.90 करोड़ हो गई है। 

Box Office Report Saturday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings
'टाइगर 3' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माना जा रहा है कि रविवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर एक बार फिर से असर पड़ सकता है। बता दें कि फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो भी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Saturday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings
'खिचड़ी 2' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म खिचड़ी 2 इस शुक्रवार (17 नवंबर) को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने एक करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने की कमाई में कोई खास सुधार नहीं नजर आया। फिल्म ने शनिवार को एक करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई दो करोड़ 25 लाख हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Report Saturday Salman Khan Tiger 3 Khichdi 2 12th Fail know Films Total Earnings
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल दर्शकों का दिल जीतने में पूरे अंकों के साथ पास हो चुकी है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन ने फिल्म में जान फूंकने का काम किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में शनिवार को एक बार फिर से उछाल देखने को मिला। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 23वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 55 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 38.40 करोड़ हो गई है।
Force 2: जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा की 'फोर्स 2' के सात साल हुए पूरे, फिल्म के निर्माताओं ने जाहिर की खुशी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed