सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने से महज इतनी दूर 'पठान', साउथ की फिल्मों का ऐसा रहा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Day 15 Varisu Thunivu Collection on wednesday
पठान, वारिसु, थुनिवु - फोटो : social media

साल के दूसरे महीने में अभी तक कोई भी नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर पहले से लगी फिल्में ही सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। जहां बॉलीवुड की 'पठान' देश और दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं पिछले 29 दिन से सिनेमाघरों में लगीं साउथ की फिल्मों भी सफलता पूर्वक कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं बुधवार को किस फिल्म ने कितनी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Trending Videos
Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Day 15 Varisu Thunivu Collection on wednesday
फिल्म पठान - फोटो : social media
पठान

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रही है।  बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में कमाल दिखा रही है। देश और दुनिया में धमाल मचाने वाली इस फिल्म के 15वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।  शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पठान ने दूसरे बुधवार को 6.70 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 452.90 करोड़ हो गई है। 
Turkey-Syria: तुर्किये में भूकंप की भयंकर तबाही से डरी यह अभिनेत्री, मौत का आंकड़ा देख सहमा दिल, जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Day 15 Varisu Thunivu Collection on wednesday
विजय थलपति की फिल्म वारिसु - फोटो : social media

वरिसु
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना स्टारर 'वरिसु' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से कायम है। पोंगल के दिन रिलीज हुई इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है, उसी का नतीजा है कि 'वारिसु' को देखने 29वें दिन भी दर्शक पहुंच रहे हैं। हालांकि, अब इसका कारोबार लाखों में हो रहा है। 29 दिन में फिल्म ने 175.18 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। बुधवार को फिल्म ने 42 लाख रुपये का बिजनेस किया है।

Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Day 15 Varisu Thunivu Collection on wednesday
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु
'वारिसु' की तरह ही अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' भी पोंगल पर रिलीज की गई थी। थलापति विजय की फिल्म से टक्कर होने की वजह से इसकी कमाई पर थोड़ा असर देखने को मिला है। फिल्म की रिलीज का यह 29वां दिन है और इसका कलेक्शन 'वारिसु' से कम ही रहा है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने बुधवार को 16 लाख रुपये का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई अब 121.22 करोड़ रुपये हो गई है।
Nadira: बोल्ड किरदारों से नादिरा ने बटोरी थीं सुर्खियां, एक सिगरेट की वजह से बदल गई थी जिंदगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed