हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई अदाकाराओं ने अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी है। नादिरा भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। नादिरा का जन्म 5 दिसंबर 1932 में बगदाद के एक यहूदी परिवार में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम फ्लोरेंसं एजेकल था। आइए आज आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
Nadira: बोल्ड किरदारों से नादिरा ने बटोरी थीं सुर्खियां, एक सिगरेट की वजह से बदल गई थी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादिरा ने फिल्मों में अपनी शुरुआत बाल कलाकार के रूप में महज 12 साल की उम्र में ही कर दी थी। उनकी पहली फिल्म का नाम मौज था। हालांकि, साल 1952 में उन्हें अपने करियर का सबसे बड़ा ब्रेक मिला। एक्ट्रेस को फिल्म 'आन' में दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका बोल्ड सीन भी था जिसकी वह से उन्होंने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
Sid Kiara Wedding: सिड-कियारा की शादी में देसी नाश्ते से हुआ गेस्ट का वेलकम, जूही चावला ने दिखाई झलक
कहा जा सकता है कि नादिरा अपने समय की पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं जो बोल्ड किरदारों से परहेज नहीं किया करती थीं। जिस समय अभिनेत्रियां पतिव्रता और साफ सुथरी छवि वाले रोल करना पसंद करती थीं, उस समय नादिरा ने लीक से हटकर अपनी अलग पहचान बनाई। नादिया ने ज्यादातर फिल्मों में वैम्प का किरदार निभाया। अपनी एक्टिंग से वह अक्सर कई अभिनेत्रियों पर भारी पड़ जाती थीं।
Willy Bett: बॉलीवुड के मुरीद हुए केन्या टूरिज्म बोर्ड के उच्चायुक्त, कहा- भारतीय फिल्मों के दीवाने हैं केन्याई
नादिरा शाही अंदाज में जिंदगी जीना पसंद करती थीं। यही वजह थी कि उस जमाने में उन्होंने सबसे महंगी गाड़ियों में से एक रोल्स रॉयस खरीदी थी। कहा जाता है कि नादिरा के लिए फिल्म 'श्री 420' काफी अनलकी साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही एक्ट्रेस के काम मिलना बंद हो गया था। इसके पीछे बहुत ही अजीब वजह बताई जाती है। कहते हैं कि इस फिल्म में उनका सिगरेट पकड़ने के अंदाज ऐसा था कि इसे लेकर वह काफी चर्चा में रहीं। फिल्म तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई, लेकिन नादिरा के करियर का ग्राफ इसके बाद से नीचे जाने लगा और उन्हें कई महीने तक कोई रोल ऑफर नहीं किया गया। इसके बाद नादिरा वैम्प के रोल में नजर आने लगीं।
Sid-Kiara Wedding: शादी की तस्वीरें देखकर 'कबीर सिंह' का प्रीति से सीधा सवाल, 'तुम ऐसा कैसे कर सकती हो'?
फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने श्री 420, दिल अपना और प्रीत पराई, पाकिजा, जूली, अमर अकबर एंथनी जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें उन्होंने नख्शाब से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता केवल एक हफ्ते तक ही चल सका था। इसके बाद उनका नाम मोतीलाल राजवंश से भी जोड़ा गया। नादिरा को आखिरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'जोश' में देखा गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे।
Manoj Bajpayee: 'स्वागत नहीं करोगे हमारा'... होली पर 'फैमिली' के साथ आ रहे हैं मनोज बाजपेयी, तैयार हैं आप?

कमेंट
कमेंट X