फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली 'शहजादा' कार्तिक की हीरोगीरी, 'पठान' का पावर अब भी कायम

Mon, 20 Feb 2023 07:47 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 20 Feb 2023 07:47 AM IST
विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania Collection
शहजादा, पठान - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो बॉलीवुड और एक हॉलीवुड फिल्म के बीच टक्कर देखने को रही है। जहां शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रही है, वहीं कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म का तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर दम निकलता दिखाई पड़ रहा है। इन दोनों के साथ ही लगी हॉलीवुड फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया' कलेक्शन के मामले में अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही सभी भारतीय फिल्मों की तुलना में हॉलीवुड की इस फिल्म का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा है। यहां पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -

Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania Collection
शहजादा - फोटो : सोशल मीडिया

शहजादा
बॉलीवुड के 'शहजादे' कार्तिक आर्यन की हीरोगिरी इस बार किसी को भी पसंद नहीं आ रही है। लीक से हटकर इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ अपना एक्शन अवतार सभी को दिखाने वाले अभिनेता की फिल्म के कलेक्शन से जहां वीकएंड पर बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी, वहीं इसके कारोबार में उल्टा गिरावट दर्ज की गई है। लंबे समय से फैंस को इस का इंतजार था, लेकिन 17 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है। रोहित धवन के निर्देशन में बनी और कृति-कार्तिक समेत कई बेहतरीन कलाकारों की अदाकारी से सजी इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का बिल्कुल भी फायदा नहीं मिला है। 'शहजादा' ने रविवार यानी तीसरे दिन 7.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 19.95 करोड़ रुपये हो गया है।
Kangana Ranaut: कंगना ने बताई क्लासेज बंक करने की वजह, शर्मा अंकल का यह किस्सा भी सुनाया

Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania Collection
'एंट-मैन एंड द वास्प: क्वांटुमेनिया - फोटो : social media

एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
शानदार ओपनिंग करने के बाद 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' को अपने पहले वीकएंड पर दर्शकों का साथ नहीं मिला है। मार्वल की सुपरहीरोज की दुनिया के पांचवें फेज का शुभआरंभ करने वाली इस फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती नजर आ रही है। हालांकि, इस समय लगी सभी फिल्मों के मुकाबले 'एंट मैन' का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा है। शुरुआती आंकड़ों की माने तो फिल्म ने तीसरे दिन आठ करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 25.70 करोड़ रुपये हो गया है।
Taraka Ratna: तारक रत्न के निधन के बाद गहरे सदमे में उनकी पत्नी, दो दिन से नहीं खाया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania Collection
पठान - फोटो : social media
पठान

शाहरुख खान की इस साल की पहली फिल्म 'पठान' ने सिनेमाघरों का मौसम बिगाड़ने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म हर दिन कोई रिकॉर्ड तोड़कर कोई नया मुकाम हासिल करने में लगी हुई है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' ने अपनी शानदार कमाई से एस एस राजामौली निर्देशित फिल्म 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। मेकर्स द्वारा चले गए मास्टरस्ट्रोक ने बॉक्स ऑफिस का टेबल पूरी तरह से उलट दिया है। 'पठान' ने रिलीज के 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.28  करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 511.60 करोड़ रुपये हो गया है, जो 'बाहुबली 2' से ज्यादा है। 
Disha Patani: दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, लोगों ने कर डाली उर्फी से तुलना

विज्ञापन
Box Office Report Shahrukh Khan Pathaan Kartik Aaryan Shehzada Ant-Man and the Wasp Quantumania Collection
पठान, बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिन/ हफ्ते कलेक्शन (करोड़ में)
पहला हफ्ता 364.15
दूसरा हफ्ता  94.75
 तीसरा हफ्ता 46.95
24वां दिन 2.25
25वां दिन 3.32
26वां दिन 4.28
कुल कलेक्शन 515.70
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed