फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report Tuesday: 40वें दिन भी करोड़ों में खेल रही 'छावा', बेदम हुईं 'द डिप्लोमैट'-'तुमको मेरी कसम'

Wed, 26 Mar 2025 07:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 26 Mar 2025 07:30 AM IST
सार

Box Office Collection Report Tuesday: विक्की कौशल की 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' और 'तुमको मेरी कसम' की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Box Office Report Sunday chhaava day 40 the Diplomat day 12 Tumko Meri Kasam day 5 films total collections
छावा, द डिप्लोमैट - फोटो : एक्स

मार्च महीने के आखिरी मंगलवार को सिनेमाघरों में लगी हुईं फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दौड़ में विक्की कौशल की 'छावा' और जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' के साथ इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्म 'तुमको मेरी कसम' भी शामिल है। हालांकि, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती प्रदर्शन बेहद खराब रहा। एक ओर जहां 'छावा' को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और अब भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है तो वहीं जॉन की 'द डिप्लोमैट' धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया है।

Box Office Report Sunday chhaava day 40 the Diplomat day 12 Tumko Meri Kasam day 5 films total collections
'तुमको मेरी कसम' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तुमको मेरी कसम 

'तुमको मेरी कसम' शुक्रवार, 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में अनुपम खेर, इश्वाक सिंह, अदा शर्मा, एशा देओल, मेहरान माजदा, सुशांत सिंह और दुर्गेश कुमार जैसे कई कलाकार हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों पर फिल्म का जादू नहीं चला। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन यह अब तक करोड़ रुपये तक का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। पहले दिन ही फिल्म की कमाई लाखों रुपये में सिमट गई थी। फिल्म ने पहले दिन महज 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन इसका कलेक्शन उछाल के साथ 26 लाख रुपये रहा। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 27 लाख रुपये की कमाई की। चौथे दिन यह 15 लाख रुपये में सिमट गई। पांचवें दिन इसने 14 लाख रुपये की कमाई की। अब इसकी कुल कमाई 97 लाख रुपये हो चुकी है।

Box Office Report Sunday chhaava day 40 the Diplomat day 12 Tumko Meri Kasam day 5 films total collections
द डिप्लोमैट - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब

द डिप्लोमैट 

जॉन अब्राहिम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को होली के अवसर पर रिलीज हुई थी। हफ्ते भर बाद फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है और अब यह धीमी रफ्तार के साथ मुनाफे की कमाई करने की ओर बढ़ रही है। फिल्म अपना दूसरा हफ्ता भी पूरा करने वाली है। रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार को इसकी कमाई लाखों रुपये में ही सिमट गई। अब मंगलवार को यानी 12वें दिन फिल्म ने 85 लाख रुपये की कमाई की। वहीं अब फिल्म का कुल कलेक्शन 27.40 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Sunday chhaava day 40 the Diplomat day 12 Tumko Meri Kasam day 5 films total collections
छावा - फोटो : यूट्यूब

छावा 

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'छावा' 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई। सिनेमाघरों में लगे इसे एक महीने से ऊपर हो गया है। अब भी फिल्म की कमाई करोड़ों रुपये में हो रही है। मंगलवार को यानी कल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 40वां दिन था। बीते दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 586.35 करोड़ रुपये हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed