फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report Thursday: 'एल2: एम्पुरान' से आगे निकली 'सिकंदर', 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ कदम दूर

Fri, 04 Apr 2025 07:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 04 Apr 2025 07:30 AM IST
सार

Sikandar and L2 Empuraan Collection: गुरुवार को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' और मोहनलाल की फिल्म 'एल2 एम्पुरान' की फिल्म में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं दोनों की फिल्मों की कमाई...

विज्ञापन
Box Office Report Thursday salman khan sikandar mohanlal Prithviraj Sukumaran L2 Empuraan film collections
'सिकंदर' -'एल 2 एम्पुरान' - फोटो : इंस्टाग्राम

Box Office Collection Report Thursday: सिनेमाघरों में इन दिनों दो फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लगी हुई हैं, एक है बॉलीवुड फिल्म 'सिकंदर' और दूसरी है साउथ फिल्म 'एल2: एम्पुरान'। दोनों ही फिल्में सलमान खान और मोहनलाल जैसे दिग्गज सितारों की हैं, लेकिन फिल्में कमाई के मामले में लगातार संघर्ष कर रही हैं। वीकडेज में फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। शुक्रवार को भी दोनों फिल्मों का हाल कुछ खस्ता ही रहा। चलिए जानते हैं 'एल2: एम्पुरान' और 'सिकंदर' का कलेक्शन...

Box Office Report Thursday salman khan sikandar mohanlal Prithviraj Sukumaran L2 Empuraan film collections
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सिकंदर
एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल के साथ नजर आए। कलाकारों की तगड़ी टोली होने के बावजूद फिल्म की शुरुआत बेहद खराब रही। 30 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपना खाता खोला, जिसके बाद यह ईद पर भी बेहाल हो गई और सोमवार को इसने 29 करोड़ रुपये कमाए।

Box Office Report Thursday salman khan sikandar mohanlal Prithviraj Sukumaran L2 Empuraan film collections
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सिकंदर' की कमाई
वीकडेज में प्रवेश करते हुए फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई। बुधवार को फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अपने गुरुवार को तो फिल्म का प्रदर्शन और भी खराब रहा। बीते दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। पांचवें दिन 'सिकंदर' ने 5.75 करोड़ रुपये की ही कमाई की। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 90 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Atlee: क्या अल्लू अर्जुन के साथ पर्दे पर दिखेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री? एटली की फिल्म पर आया नया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Report Thursday salman khan sikandar mohanlal Prithviraj Sukumaran L2 Empuraan film collections
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम @mohanlal

एल2: एम्पुरान
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुकाबले नहीं हो पाई। फिल्म ने पहले वीकएंड रफ्तार के साथ कमाई की, लेकिन उसके बाद आज फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई करने के बाद वीकडेज में गिरावट के साथ कलेक्शन किया है। हालांकि, यह फिल्म सलमान खान की 'सिकंदर' को कड़ी टक्कर दे रही है।

विज्ञापन
Box Office Report Thursday salman khan sikandar mohanlal Prithviraj Sukumaran L2 Empuraan film collections
'एल 2 एम्पुरान'   - फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal

'एल 2 एम्पुरान' की कमाई
वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो गुरुवार को अपने आठवें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ चार करोड़ रुपये की कमाई की, जो बुधवार के कलेक्शन के मुकाबले काफी कम रही। सातवें दिन फिल्म ने 5.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 88.35 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।
SSMB 29: एक ही भाग में रिलीज होगी 'एसएसएमबी 29', एस एस राजामौली ने अचानक क्यों लिया ये फैसला? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed