एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 05 Feb 2025 07:36 AM IST
सार
Box Office: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्में एक साथ चल रही हैं। इन फिल्मों का मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ आगे चल रही है। बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया जानिए?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म स्काई फोर्स, देवा, डाकू महाराज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस समय थिएटर में दर्शक हालिया रिलीज ‘देवा’ के अलावा ‘स्काई फोर्स’, ‘डाकू महाराज’ और ‘इमरजेंसी’ जैसी फिल्में देख रहे हैं। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खास कलेक्शन कर रही हैं, वहीं कुछ फिल्मों की कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है। जानिए, मंगलवार को इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन बटोरा।
2 of 5
फिल्म स्काई फोर्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काई फोर्स
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म ने अब तक 121 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म नए साल की पहली फिल्म है, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। मंगलवार के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।
3 of 5
फिल्म 'देवा'
- फोटो : सोशल मीडिया
देवा
शाहिद कपूर की ‘देवा’ की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक 21.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इस फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। लेकिन मंगलवार की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ‘देवा’ ने 2.35 करोड़ रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं। इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ, ऐसे में अगर यही हाल रहा तो फिल्म के लिए अपना बजट वसूल करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डाकू महाराज फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डाकू महाराज
साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘डाकू महाराज’ 12 जनवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में तीसरा हफ्ता चल रहा है। अब तक फिल्म ने 89.81 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। मंगलवार की बात की जाए तो इस फिल्म ने अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यह कमाई सभी भाषाओं को मिलाकर है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्थिति शुरुआत से ही अच्छी नहीं रही है। फिल्म ने अब तक कुल 18.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। मंगलवार के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने महज पांच लाख रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन कंगना रनौत ने किया है, साथ ही इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी खुद ही निभाई है। यह फिल्म इमरजेंसी की घटना की कहानी को कहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।